सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता

Nov 18, 2026 - 15:15
 0  1
सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता

मुंबई 

सोना-चांदी की कीमतें फिर क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गई हैं. बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर वायदा कारोबार ओपन होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव धड़ाम गए. एक ओर जहां चांदी की कीमत एक झटके में 5500 रुपये से ज्यादा कम हो गई, तो वहीं सोना भी भरभराकर टूट गया. 24 कैरेट सोने की कीमत 2700 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा घट गई। 

चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर बुधवार को कीमती धातुओं का कारोबार शुरू होते ही चांदी की कीमत बिखर गई. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को उछाल के साथ 1,69,702 रुपये पर क्लोज हुई 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी का दाम खुलते ही फिसलकर 1,63,533 रुपये प्रति किलो पर आ गया. इस हिसाब से  एक झटके में चांदी 6000 रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई। 

हाई से क्रैश हो रही Silver
चांदी के दाम में आई इस बड़ी गिरावट के बाद अब ये कीमती धातु अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा सस्ती हो गई है. Silver Price Crash के बीच इसके हाई की बात करें, तो बीते 29 जनवरी को वायदा कारोबार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंची थी और वर्तमान भाव देखें, तो बुधवार को 3.50 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के बाद ये अब 2,56,515 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई। है। 

इस महीने फूटा चांदी का बुलबुला
चांदी की कीमत में जहां बीते अक्टूबर महीने में दनादन गिरावट का सिलसिला देखने को मिला था, तो नहीं इस नवंबर महीने में भी इसका भाव तेजी से बिखरा है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सका है कि 30 अक्टूबर को पिछले महीने के आखिरी कारोबारी दिन 1 Kg Silver Price 1,79,132 रुपये पर बंद हुआ था और 1 नवंबर से 18 नवंबर तक ये फिसलकर 1,63,533 रुपये पर आ गई है यानी चांदी 15,599 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। 

सोना का भाव भी हुआ धड़ाम 
न सिर्फ चांदी की कीमत क्रैश हुई है, बल्कि सोना भी बुरी तरह टूटा है. बीते कारोबारी दिन एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला सोना 1,34,223 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था, लेकिन बुधवार को एमसीएक्स पर ट्रेड शुरू होने के साथ ही ये गिरते हुए 1,31,065 रुपये पर आ गया. यानी 10 Gram 24 Karat Gold साथ ही 3,000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो गया। 

नवंबर महीने में सोने की कीमत में अब तक आई गिरावट पर गौर करें, तो इसके गिरने की रफ्तार भी चांदी के जैसी ही नजर आई है. बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,38,485 रुपये था और बुधवनार को करीब 2.50 फीसदी की गिरावट के बाद ये 1,31,065 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से ये कीमती पीली धातु इस महीने 7,420 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ती हो चुकी है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0