कोरबा में विद्युत कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश टला, प्रबंधन के आश्वासन के बाद बनी सहमति

Nov 18, 2026 - 15:45
 0  0
कोरबा में विद्युत कर्मचारियों का सामूहिक अवकाश टला, प्रबंधन के आश्वासन के बाद बनी सहमति

कोरबा.

छत्तीसगढ़ विद्युत अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन अधिकार मंच ने प्रबंधन से मिले लिखित कार्यवाही विवरण व पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने के आश्वासन के बाद 18 नवंबर को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है.

मंच से जुड़े सभी संगठनों की गूगल मीट के माध्यम से हुई चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया. मंच की ओर से 17 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार 18 नवंबर के सामूहिक अवकाश कार्यक्रम की समय सीमा बढ़ाकर 23 दिसंबर तक कर दी गई है. इसके साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारियों से 18 नवंबर को अपने अपने कार्यस्थलों पर पूर्ववत नियमित कार्य करने की अपील की गई है.

मंच ने स्पष्ट किया है कि प्रबंधन से मिले आश्वासन के बाद फिलहाल सामूहिक अवकाश के कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया है, लेकिन पुरानी पेंशन योजना लागू होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा. इस निर्णय से विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को 18 नवंबर को प्रस्तावित सामूहिक अवकाश में शामिल नहीं होना होगा और वे सामान्य रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0