- webadmin

योगी सरकार की ओटीएस योजना से करदाताओं को 10.31 करोड़ की ब्याज छूट, 24,920 आवेदन मिले
लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की ओर से आम नागरिकों को राहत देने और नगरीय निकायों की राजस्व व्यवस्था मजबूत करने के प्रयासों के तहत लखनऊ नगर निगम की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को अच्छा प्रतिसाद मिला है। 15 अगस्त से 14 नवंबर 2026 तक संचालित योजना में कुल 24,920 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 10,640 करदाताओं ने योजना के तहत धनराशि जमा कराई। इससे नगर निगम को कुल 24 करोड़ 82 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि करदाताओं को 10 करोड़ 31 लाख रुपये के ब्याज में छूट का लाभ मिला।

अंतिम दिन भी करदाताओं ने दिखाई रुचि

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि योजना के अंतिम दिन 14 नवंबर को भी बड़ी संख्या में करदाताओं ने आवेदन किया। एक दिन में कुल 1,144 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 431 आवेदन स्वीकृत किए गए, 699 आवेदन प्रक्रिया में हैं, जबकि 14 आवेदन निरस्त किए गए। अंतिम दिन 210 करदाताओं ने भुगतान किया, जिससे नगर निगम को 35 लाख 63 हजार रुपये की धनराशि प्राप्त हुई।

249 आवेदन हुए निरस्त, स्वीकृत आवेदनों के लिए 15 दिसंबर तक भुगतान का समय

उन्होंने बताया कि योजना की पूरी अवधि में प्राप्त कुल 24,920 आवेदनों में से 249 आवेदन निरस्त किए गए हैं। वहीं, जिन करदाताओं ने निर्धारित अवधि में आवेदन कर दिया है और उनके आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं, लेकिन किसी कारणवश अभी तक भुगतान नहीं किया है, उन्हें 15 दिसंबर 2026 तक धनराशि जमा करने का अवसर मिलेगा। हालांकि, निरस्त आवेदनों पर यह सुविधा लागू नहीं होगी।

अब सामान्य प्रक्रिया से होगी बकाया गृहकर की वसूली

ओटीएस योजना की निर्धारित अवधि 14 नवंबर को समाप्त हो गई है। ऐसे में निर्धारित अवधि के बाद जमा होने वाले बकाया गृहकर पर ब्याज में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। नगर निगम अब नियमानुसार बकाया गृहकर की वसूली की कार्यवाही करेगा।

तरनतारन बस हादसा: 5 लोगों की मौत के मामले में ड्राइवर पर केस दर्ज
तरन तारन.

जम्मू कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे स्थित कस्बा नौशहरा पन्नुआं कस्बे के पास मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा की दो बसों की टक्कर में मारे गए कुल पांच लोगों का आज सुबह सिविल अस्पताल तरनतारन में पोस्टमॉर्टम किया गया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस भेजीं।

इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हादसा करने वाली सरकारी बस के ड्राइवर के खिलाफ सरहाली कलां थाने में केस दर्ज किया है, जबकि दूसरी बस के ड्राइवर की हादसे में मौत हो गई। इस बीच, सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती हादसे में घायल सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, पांच मरीजों का इलाज गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर और तीन मरीजों का इलाज गुरु नानक देव सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल तरनतारन में चल रहा है। मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा की बस नंबर एचआर 55 एबी 8318 फरीदकोट जिले के गांव बरगाड़ी से तीर्थयात्रियों को श्री दरबार साहिब अमृतसर के दर्शन कराने के लिए निकली थी। जबकि एक अन्य बस पीबी 01ए- 9912 अमृतसर से तीर्थयात्रियों को श्री मुक्तसर साहिब ले जाने के लिए रवाना हुई थी।

जम्मू कश्मीर राजस्थान नेशनल हाईवे पर नुशहरा पन्नुआं कस्बे के पास बरगाड़ी से आ रही बस के ड्राइवर नरिंदर सिंह, निवासी गांव छज्जलवाड़ी, जिला अमृतसर ने मोटरसाइकिल सवार और उसके पीछे बैठी महिला को बचाने के लिए ब्रेक लगाई। इस दौरान बस का कंट्रोल खो गया और वह डिवाइडर के ऊपर जा चढ़ी। उधर अमृतसर से आ रही मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा वाली बस उक्त बस से टकरा गई। इस हादसे में बस ड्राइवर नरिंदर सिंह निवासी गांव छज्जलबढ़ी बस चालक का सहायक सहजप्रीत सिंह गांव भिट्टीवाल, जिला फरीदकोट, बलबीर सिंह गांव बरगाड़ी, अवतार सिंह गांव बलूच केरा, जिला श्री मुक्तसर साहिब और मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी महिला लखविंदर कौर गांव फेलोके की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि हादसे में मरने वाला युवक सहजप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस हादसे में कुल 23 यात्री घायल हुए थे।

एसएमओ की देखरेख में हुआ पोस्टमॉर्टम

सिविल हॉस्पिटल तरनतारन के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. सुरिंदर कुमार ने बताया कि सभी मृतकों का पोस्टमॉर्टम सुबह ही कर दिया गया था। इसके बाद प्रशासन ने शवों को उनके परिजनों तक पहुंचाने के लिए खास तौर पर एंबुलेंस का इंतजाम किया था। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए यात्रियों को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि, तीन घायलों का इलाज गुरु नानक देव सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल तरनतारन में चल रहा है। वहीं, हादसे के बाद गंभीर हालत में सिविल अस्पताल तरनतारन से अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तरनतारन जिले के डिप्टी कमिश्नर डॉ. निर्मल उसेपचन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार उन्हें सबसे अच्छा इलाज देगी।

हादसे के तुरंत बाद ट्रांसपोर्टेशन बहाल

सब-डिवीजन पट्टी के डीएसपी रविशेर सिंह ने बताया कि थाना सरहाली कलां की पुलिस ने पुलिस पोस्ट नुशहरा पनुआ के इंचार्ज एएसआई कुलविंदर सिंह के बयानों पर हादसे का कारण बनी बस के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद, हादसाग्रस्त दोनों बसों को सड़क से हटाकर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने दुख जताया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार शाम को तीर्थ यात्रा से जुड़ी दो बसों के हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर को हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज कराने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रभावित परिवारों के दुख में शामिल है।

सरिस्का में बाघिन ST-30 का जलवा, दो शावकों के साथ जंगल सफारी में दे रही लगातार साइटिंग
अलवर

सरिस्का टाइगर रिजर्व के टहला गेट पर इन दिनों बाघिन ST-30 का राज चल रहा है। अपने दो शावकों के साथ जंगल में घूमती यह बाघिन पर्यटकों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। जंगल सफारी के दौरान बार-बार दिखाई देने से पर्यटकों को वन्यजीवों को करीब से देखने का मौका मिल रहा है। इस सीजन में टहला गेट पर सबसे ज्यादा साइटिंग इसी बाघिन की हो रही है।

बाघिन ST-30 के तीन शावक हैं और इनकी उम्र दो साल से अधिक हो चुकी है। तीनों शावक अब अपनी मां के साथ जंगल में रहकर शिकार करने और जंगल में जीवन जीने के तरीके सीख रहे हैं। हालांकि, इनमें से दो शावक अभी भी अपनी मां के साथ ही घूमते हैं। दोनों को अक्सर मां के साथ अठखेलियां करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, तीसरा शावक अब अलग होकर अपनी टेरेटरी बनाने के लिए जगह तलाश रहा है। यही वजह है कि वह कभी-कभार ही पर्यटकों को दिखाई देता है।

सीनियर गाइड विजय सिंह के अनुसार, तीनों शावक अब बड़े हो चुके हैं। इनमें से एक शावक शिकार करने के दांव-पेच सीख चुका है और अपनी अलग टेरेटरी की तलाश में है। दूसरी ओर, दो शावक अभी मां के साथ ही रहते हैं। टहला गेट से जंगल सफारी करने वाले पर्यटकों को इन तीनों की गतिविधियां देखने का मौका मिल रहा है। मां और शावकों को एक साथ देखकर पर्यटक भी रोमांचित हो रहे हैं।

सरिस्का गेट पर युवराज और अन्य बाघों की साइटिंग

सरिस्का टाइगर रिजर्व के सरिस्का गेट से जंगल सफारी करने वाले पर्यटकों को भी बाघ-बाघिनों की साइटिंग हो रही है। यहां ST-9 और ST-21 के अलावा ST-7 भी कभी-कभार दिखाई देती है। वहीं, बाघ युवराज की मौजूदगी भी इस गेट पर पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा कारण बनी हुई है। युवराज को देखने की उम्मीद में भी पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंच रहे हैं।

रेंजर पर्यटन कृष्ण कुमार का कहना है कि सरिस्का में बाघों की लगातार साइटिंग होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। बाघों और उनके शावकों को प्राकृतिक माहौल में देखना पर्यटकों के लिए खास अनुभव बन रहा है। टहला और सरिस्का दोनों गेट पर वन्यजीवों की मौजूदगी से जंगल सफारी का रोमांच बढ़ा हुआ है।

यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल लगाएगी भाजपा, 19 नवंबर से सीएम योगी करेंगे शुरुआत
गोरखपुर

भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर जन चौपाल के जरिए जनता से सीधा संवाद स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 नवंबर को गोरखपुर से इस अभियान की शुरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री कचहरी स्थित टाउनहॉल मैदान में पहली जन चौपाल को संबोधित करेंगे। आगामी राजनीतिक चुनौतियों के बीच भाजपा इस अभियान के जरिए सरकार और संगठन की पहुंच सीधे जनता तक बनाने के साथ जमीनी स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ाने की कवायद में जुटी है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के साथ शनिवार को आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। जन चौपाल की तैयारियों को लेकर शनिवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की मौजूदगी में संगठन की बैठक हुई। कहा कि प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन चौपाल आयोजित होगी। इसकी शुरुआत माया बाजार शक्ति केंद्र (टाउनहॉल मैदान) से होगी।

उन्होंने मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए जिम्मेदारी सौंपी। क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि जन चौपाल कार्यक्रम को कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से सफल बनाएं। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संचालन महामंत्री अच्युतानंद शाही ने किया।

सरकार की उपलब्धियों भरी पाती से समर्थन मांग रहे मुख्यमंत्री योगी

वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से सरकार की उपलब्धियों वाली पाती प्रबुद्ध वर्ग के पास भेजी जा रही है। इसमें चार्टर्ड एकाउंटेंट, अधिवक्ता, आर्किटेक्ट, चिकित्सक से लेकर व्यापारी शामिल हैं। पत्र में वर्ष 2017 से पहले के अपराध और माफियाराज का जिक्र है। पाती में 10 साल की उपलब्धियों के आधार पर समर्थन की अपील की गई है।

सीएम की पाती को सोशल मीडिया पर शेयर कर लोग आभार जता रहे हैं। चार्टर्ड एकाउंटेंट शिशिर दूबे और अखिलेश्वर दुबे पत्र को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखते हैं कि मुख्यमंत्री की तरफ से पत्र में जो बात कही गई है, उसका अनुभव प्रदेश का हर वाशिंदा कर रहा है। सीएम का पत्र आदिल अमीन, डॉ अजीज अहमद, डॉ. सुधाकर पांडेय, विजय श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रिया कुमारी शुक्ला को मिला है।

हेडिंग: प्रमोशन की खुशी में पार्टी करने जा रहे पांच दोस्तों की कार धान से भरे ट्रक में घुसी, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
श्योपुर

शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात मानपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि कार में पांच दोस्त सवार थे। इनमें से एक दोस्त का आईडीबीआई बैंक में मैनेजर के पद पर प्रमोशन हुआ था। इसी खुशी में सभी दोस्त पार्टी करने के लिए निकले थे। इसी दौरान मानपुर थाना क्षेत्र में भोगीका चौराहा पार करने के बाद उनकी कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रक में जा घुसी।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ट्रक चालक शौच के लिए ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर नीचे उतरा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार पीछे से ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया और उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही जान चली गई।उधर कुछ लोगों ने परिवहन विभाग पर दबाव बनाने के लिए सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें फैला दी है। परिवहन विभाग की गाड़ी के जीपीएस के अनुसार घटनास्थल और गाड़ी की दूरी 1 किलोमीटर बताई जा रही है।

राजस्थान रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार, तीन स्थानीय मददगार भी पुलिस के रडार पर
श्रीगंगानगर

रामसिंहपुर के पास रेलवे ट्रैक पर हुए ब्लास्ट के मामले में जांच का दायरा अब पंजाब से लेकर स्थानीय नेटवर्क तक पहुंच गया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने पंजाब के गुरदासपुर निवासी दविंदर सिंह और महकदीप कौर को गिरफ्तार किया है। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। जांच में स्थानीय स्तर पर उन्हें मदद उपलब्ध करवाने वाले नेटवर्क की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस ने तीन स्थानीय सहयोगियों को राउंडअप किया है। अब जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही है कि इस पूरी वारदात के पीछे किसी आतंकी संगठन या मॉड्यूल के नेटवर्क के लिए ये आरोपी काम कर रहे थे या नहीं।

जांच एजेसियों की माने तो दोनों आरोपी वारदात से पहले श्रीगंगानगर क्षेत्र में आकर एक होटल में ठहरे थे। इसके बाद उन्होंने रेलवे ट्रैक की रैकी की और 3 नवंबर को रामसिंहपुर के पास विस्फोट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को ठहरने की व्यवस्था करवाने और वाहन उपलब्ध करवाने में कुछ स्थानीय लोगों ने मदद की थी। इसी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने तीन अन्य व्यक्तियों को राउंडअप किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज आइजी ओमप्रकाश और श्रीगंगानगर एसपी हरिशंकर ने लगातार रामसिंहपुर थाने में डेरा डाले रखा। वहीं, सीओ सिटी आइपीएस नितिन चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम पंजाब भेजी गई थी। दिल्ली की केंद्रीय एजेंसी के सहयोग से आरोपियों की पहचान कर दोनों को गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया।

जिले के होटल में ठहरे थे दोनों

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों ने वारदात से पहले श्रीगंगानगर जिले के एक होटल में ठहरने की व्यवस्था की थी। यहां एक दिन रुकने के बाद रामसिंहपुर की ओर से जाने की प्लानिंग बनाई गई। इस दौरान वे एक कार और एक बाइक को किराए पर लेकर रामसिंहपुर क्षेत्र में पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रामसिंहपुर और 58 जीबी के बीच रेलवे ट्रैक और आसपास के क्षेत्र की रैकी की। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों के संपर्कों और गतिविधियों की पड़ताल शुरू की। इसी के आधार पर उनके तीन स्थानीय सहयोगियों को राउंडअप किया गया है।

ऐसे मिला पंजाब नेटवर्क का इनपुट

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के बाद पुलिस ने श्रीविजयनगर और रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में करीब 150 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तब किसी एक ने संकेत दिया कि पंजाब के रहने वाले महिला और पुरुष दोनों रैकी करने आए थे, इसके बाद उनसे संपर्क नहीं किया। इस दौरान बताए गए हुलिए के बारे में एनआइए अधिकारियों से जानकारी सांझा की गई तब इन दोनों के पंजाब के गुरदासपुर एरिया में होने की जानकारी मिली। गिरफ्तार आरोपी दविंदर सिंह गुरदासपुर जिले के चौरा कलां गांव का रहने वाला है। वहीं महकदीप कौर इसी जिले के गांव दोस्तपुर की निवासी है।

आइजी ने की दो आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि

इस बीच, बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि रेलवे ट्रैक ब्लास्ट के मामले में दो मुख्य आरोपियों को पंजाब के गुरदासपुर से गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा आरोपियों को होटल में पनाह देने और वाहन उपलब्ध करवाने वाले तीन सहयोगियों को राउंडअप किया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपियों से पूछताछ कर उनके संपर्कों और वारदात में शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।

मोटी रकम डील होने की चर्चा

जांच टीम की कार्रवाई के दौरान यह पहलू भी सामने आया कि इस दंपती को नेटवर्क से मोटी रकम की डील हुई थी लेकिन पुलिस अधिकारियों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि गिरफ्तार महकदीप कौर के पास से दो हथियार और 46 कारतूस बरामद किए गए है। इसके अलावा उसके पास से 30 हजार रुपए भी मिले है। यह राशि रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट की वारदात को अंजाम देने के लिए दी गई थी। पुलिस अब इस रकम के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। साथ ही बरामद हथियारों और कारतूसों के स्रोत तथा आरोपियों तक उनकी पहुंच की भी पड़ताल की जा रही है।

लोकल स्लीपर नेटवर्क की भूमिका खंगाल रही एजेंसियां

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों को किसने पनाह दी, उनके लिए वाहन की व्यवस्था किसने की और स्थानीय स्तर पर उन्हें किस तरह सहायता उपलब्ध करवाई गई। जांच एजेंसियां आरोपियों के संपर्कों और संभावित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं। आशंका है कि इस वारदात में स्थानीय स्तर पर सक्रिय नेटवर्क ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

आधी रात को खुलासे की तैयारी, चंद मिनटों में रोक दी प्रेस वार्ता

रेलवे ट्रैक ब्लास्ट प्रकरण में शनिवार रात पुलिस प्रशासन की ओर से आधी रात 12 बजे प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करने की सूचना दी गई थी। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर की ओर से जारी सूचना में एडीजी एटीएस दिनेश एमएन की अगुवाई में आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरी वारदात से जुड़े तथ्यों का खुलासा करने की बात कही गई थी। इसके लिए मीडिया को भी सूचना दे दी गई थी, लेकिन प्रेस वार्ता शुरू होने से चंद मिनट पहले ही अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी गई।

इसके बाद पुलिस प्रशासन की ओर से रविवार दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करने की नई सूचना दी गई। आधी रात को प्रस्तावित प्रेस वार्ता अचानक स्थगित किए जाने के पीछे एनआइए, एटीएस, सीआइडी जोन और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय तथा जांच से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को अंतिम रूप देने की चर्चा है। हालांकि प्रेस वार्ता स्थगित करने के वास्तविक कारणों को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

झाबुआ के आसमान में दिखे सेना के 4 माइक्रो लाइट विमान, 24 दिन के रोमांचक अभियान पर निकली माउंटेन ईगल्स टीम
झाबुआ

आसमान में चार छोटे विमान एक साथ उड़ते दिखाई दिए तो मध्य प्रदेश के झाबुआ शहर की निगाहें ठहर गईं। शनिवार को भारतीय सेना के चार माइक्रो लाइट विमान महू से उड़ान भरकर झाबुआ की गोपालपुरा हवाई पट्टी पर उतरे। इन विमानों के पायलट कोई सामान्य सफर नहीं कर रहे, बल्कि 24 दिन के रोमांचक हवाई अभियान पर निकले हैं।

'विंग्स ऑफ वेलोर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन-2026' के तहत निकली सेना की माउंटेन ईगल्स टीम ने रिफ्यूलिंग के लिए यहां करीब एक घंटे का पड़ाव लिया। नाश्ते और तकनीकी तैयारियों के बाद चारों विमान वडोदरा के लिए फिर आसमान में उड़ गए। यह अभियान केवल हवाई यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय सेना के साहस, कौशल, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से गुजर रहा है। टीम 24 दिन की यात्रा पूरी कर 7 दिसंबर को वापस महू पहुंचेगी।

गोपालपुरा हवाई पट्टी पर उतरे चारों माइक्रो लाइट विमान आकार में भले छोटे हों, लेकिन इनकी उड़ान क्षमता और तकनीकी खूबियां इन्हें खास बनाती हैं। सभी विमानों में रोटैक्स इंजन लगे हैं। इनकी क्रूज स्पीड 95 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और ये पांच से छह घंटे तक लगातार उड़ान भर सकते हैं।

समुद्र के ऊपर उड़ान

माउंटेन ईगल्स टीम के सदस्य मनकंवल जीत ने बताया कि वडोदरा के बाद अभियान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से होते हुए गुजरात के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। टीम दीव, पोरबंदर और जामनगर होते हुए समुद्र के ऊपर से उड़ान भरकर मुंद्रा और भुज पहुंचेगी। भुज में दो दिन का पड़ाव रहेगा, जहां एयर शो भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद गांधीधाम में गुजरात-अमृतसर हाईवे पर माइक्रो लाइट विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ का ट्रायल किया जाएगा। इसी हाईवे पर रिफ्यूलिंग भी होगी। टीम के अनुसार, एयरफोर्स के फाइटर जेट पहले हाईवे पर ऐसे ट्रायल कर चुके हैं, लेकिन छोटे माइक्रो लाइट विमानों के साथ इस तरह का प्रयोग विशेष महत्व रखता है।

ऐतिहासिक स्मारक और धार्मिक स्थलों के ऊपर से उड़ान

इस अभियान का रूट रोमांच के साथ देश की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता को भी समेटे हुए है। महू से शुरू हुई यात्रा मालवा और धार के आसमान से होते हुए झाबुआ पहुंची। इसके बाद गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारका और सोमनाथ जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के ऊपर से उड़ान भरी जाएगी। जामनगर से मुंद्रा के बीच समुद्र के ऊपर उड़ान इस अभियान का सबसे रोमांचक पड़ाव होगा। वापसी में टीम राजस्थान और मध्यप्रदेश के रास्ते खजुराहो के प्राचीन मंदिरों, सागर, भोपाल और उज्जैन के ऊपर से उड़ान भरते हुए महू स्थित सैन्य बेस पहुंचेगी। 7 दिसंबर को अभियान का समापन होगा।

युवाओं को आसमान छूने का हौसला देना है मकसद

माउंटेन ईगल्स टीम के लीडर बिरेंदर सिंह ने बताया कि अभियान का ध्येय वाक्य 'सोअरिंग टू द ब्लेज ऑफ ग्लोरी' है। इसका उद्देश्य भारतीय सेना की साहसी, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण छवि को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से युवाओं को एयरो स्पोट्र्स और साहसिक गतिविधियों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नए कौशल और टीम भावना विकसित करने का संदेश दिया जा रहा है।

अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षित लैंडिंग

गोपालपुरा हवाई पट्टी पर विमानों की लैंडिंग के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। अपर कलेक्टर सीएस सोलंकी, एसडीएम महेश मंडलोई, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह भदौरिया, आरसी भास्करे और ट्रैफिक प्रभारी रोहित निकम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। करीब एक घंटे के विश्राम और रिफ्यूलिंग के बाद चारों विमान अपने अगले पड़ाव वडोदरा के लिए रवाना हो गए।

झाबुआ के आसमान में दिखे सेना के 4 माइक्रो लाइट विमान, 24 दिन के रोमांचक अभियान पर निकली माउंटेन ईगल्स टीम
झाबुआ

आसमान में चार छोटे विमान एक साथ उड़ते दिखाई दिए तो मध्य प्रदेश के झाबुआ शहर की निगाहें ठहर गईं। शनिवार को भारतीय सेना के चार माइक्रो लाइट विमान महू से उड़ान भरकर झाबुआ की गोपालपुरा हवाई पट्टी पर उतरे। इन विमानों के पायलट कोई सामान्य सफर नहीं कर रहे, बल्कि 24 दिन के रोमांचक हवाई अभियान पर निकले हैं।

'विंग्स ऑफ वेलोर एंड यूनिटी एक्सपीडिशन-2026' के तहत निकली सेना की माउंटेन ईगल्स टीम ने रिफ्यूलिंग के लिए यहां करीब एक घंटे का पड़ाव लिया। नाश्ते और तकनीकी तैयारियों के बाद चारों विमान वडोदरा के लिए फिर आसमान में उड़ गए। यह अभियान केवल हवाई यात्रा नहीं, बल्कि भारतीय सेना के साहस, कौशल, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों से गुजर रहा है। टीम 24 दिन की यात्रा पूरी कर 7 दिसंबर को वापस महू पहुंचेगी।

गोपालपुरा हवाई पट्टी पर उतरे चारों माइक्रो लाइट विमान आकार में भले छोटे हों, लेकिन इनकी उड़ान क्षमता और तकनीकी खूबियां इन्हें खास बनाती हैं। सभी विमानों में रोटैक्स इंजन लगे हैं। इनकी क्रूज स्पीड 95 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और ये पांच से छह घंटे तक लगातार उड़ान भर सकते हैं।

समुद्र के ऊपर उड़ान

माउंटेन ईगल्स टीम के सदस्य मनकंवल जीत ने बताया कि वडोदरा के बाद अभियान स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से होते हुए गुजरात के तटीय क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। टीम दीव, पोरबंदर और जामनगर होते हुए समुद्र के ऊपर से उड़ान भरकर मुंद्रा और भुज पहुंचेगी। भुज में दो दिन का पड़ाव रहेगा, जहां एयर शो भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद गांधीधाम में गुजरात-अमृतसर हाईवे पर माइक्रो लाइट विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ का ट्रायल किया जाएगा। इसी हाईवे पर रिफ्यूलिंग भी होगी। टीम के अनुसार, एयरफोर्स के फाइटर जेट पहले हाईवे पर ऐसे ट्रायल कर चुके हैं, लेकिन छोटे माइक्रो लाइट विमानों के साथ इस तरह का प्रयोग विशेष महत्व रखता है।

ऐतिहासिक स्मारक और धार्मिक स्थलों के ऊपर से उड़ान

इस अभियान का रूट रोमांच के साथ देश की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता को भी समेटे हुए है। महू से शुरू हुई यात्रा मालवा और धार के आसमान से होते हुए झाबुआ पहुंची। इसके बाद गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, द्वारका और सोमनाथ जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के ऊपर से उड़ान भरी जाएगी। जामनगर से मुंद्रा के बीच समुद्र के ऊपर उड़ान इस अभियान का सबसे रोमांचक पड़ाव होगा। वापसी में टीम राजस्थान और मध्यप्रदेश के रास्ते खजुराहो के प्राचीन मंदिरों, सागर, भोपाल और उज्जैन के ऊपर से उड़ान भरते हुए महू स्थित सैन्य बेस पहुंचेगी। 7 दिसंबर को अभियान का समापन होगा।

युवाओं को आसमान छूने का हौसला देना है मकसद

माउंटेन ईगल्स टीम के लीडर बिरेंदर सिंह ने बताया कि अभियान का ध्येय वाक्य 'सोअरिंग टू द ब्लेज ऑफ ग्लोरी' है। इसका उद्देश्य भारतीय सेना की साहसी, अनुशासित और सौहार्दपूर्ण छवि को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। इसके माध्यम से युवाओं को एयरो स्पोट्र्स और साहसिक गतिविधियों से जुडऩे के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नए कौशल और टीम भावना विकसित करने का संदेश दिया जा रहा है।

अधिकारियों की मौजूदगी में सुरक्षित लैंडिंग

गोपालपुरा हवाई पट्टी पर विमानों की लैंडिंग के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। अपर कलेक्टर सीएस सोलंकी, एसडीएम महेश मंडलोई, थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह भदौरिया, आरसी भास्करे और ट्रैफिक प्रभारी रोहित निकम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। करीब एक घंटे के विश्राम और रिफ्यूलिंग के बाद चारों विमान अपने अगले पड़ाव वडोदरा के लिए रवाना हो गए।

एमपी के धार-अलीराजपुर के 126 गांवों को बड़ी सौगात, ₹1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना मंजूर
भोपाल/धार.

जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर मध्यप्रदेश को ऐतिहासिक सौगात मिली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 15 नवंबर को धार जिले के डही में 'डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट' का लोकार्पण किया। इस परियोजना की लागत 1,353.18 करोड़ है।

इस परियोजना से धार जिले के 84 और आलीराजपुर जिले के 42 गांवों को सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी मिलेगा। इससे लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न विभागों के स्टॉल और जनजातीय वर्ग के उत्थान से जुड़े कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। साथ ही, जनजातीय विकास एवं उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करने वाली बहनों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली शामिल हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली किया संबोधित

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा कि देश में जनजातीय नायकों की समृद्ध विरासत रही है। राधोजी भांगरे, भागोजी नाइक और वीर बाबूराव सेडमा जैसे वीरों की वीर गाथाएं हमारी धरती से जुड़ी हैं। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सभी जनजातीय नायकों को नमन करता हूं। देश में 15 नवंबर 2021 से जनजातीय गौरव दिवस मनाने की शुरुआत हुई और आज यह एक राष्ट्रीय उत्सव बन चुका है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर देशभर में 2 लाख से अधिक कार्यक्रम हुए। एक समय भारत में कार्यक्रम और उत्सव विदेशी दृष्टिकोण से शुरू होते थे। लेकिन, आज हम अपने राष्ट्रीय गौरव और विरासत को केंद्र में रखकर कार्य कर रहे हैं। यह एक बड़े राष्ट्रीय परिवर्तन का प्रतीक है।

बलिदानियों से मिली राष्ट्र को प्रेरणा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आजादी के आंदोलन में छोटा नागपुर का कोल आंदोलन, संथाल क्रांति के माध्यम से जनजातीय समुदाय ने हमेशा आवाज उठाई। क्रांतिसूर्य टंट्या भील, रानी गाइदेलियो जैसे अनेक वीर-वीरांगनाओं ने अपने बलिदान से राष्ट्र को प्रेरणा दी। अल्लू सीताराम राजू और रानी दुर्गावती जैसे महान व्यक्तित्वों ने आदिवासी आंदोलन को ऊर्जा दी। इन सबके बीच भगवान बिरसा मुंडा का युवा अवस्था में आंदोलन करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में आज जनजातीय क्षेत्रों जुड़ी 170 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 70 से अधिक का भूमि-पूजन किया गया है। इनमें जनजातीय संग्रहालय, शिक्षा से जुड़े विकास कार्य भी शामिल हैं। आज देशभर में 30 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात मिली है।

अथक प्रयासों से खत्म हुईं कई बीमारियां

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के 50 करोड़ लोग भीषण गरीबी से बाहर निकले हैं। नक्सलवाद और माओवादी आतंक से मुक्ति भी बड़ी सफलता है। यह दोनों उपलब्धियां हमारे जनजातीय समाज को प्रभावित करती हैं। इन उपलब्धियों के लिए समाज के सामूहिक प्रयास सबसे अहम हैं। पिछले कुछ सालों में केंद्र सरकार ने जनजातीय कल्याण के लिए योजनाएं बनाईं। इतनी बड़ी संख्या में लोगों का गरीबी से बाहर निकला, हमारे संकल्प से सिद्धि का प्रतीक है। आज भारत कर सकता है, हर भारतीय कर सकता है, ये विश्वास पैदा हुआ है। देश में सकारात्मक बदलावों की श्रृंखला बन चुकी है। उन्होंने कहा कि देश के अति पिछड़े इलाकों के विकास के लिए हमारी सरकार ने विशेष ध्यान दिया है। पीएम जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के लिए केंद्र सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपए का बजट रखा है। वंचितों को वरीयता हमारी प्राथमिकता रही है। देश के गरीब परिवारों के लिए 4 करोड़ से अधिक आवास बनाएं। देश के 18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाई, जहां आजादी के बाद भी बिजली नहीं पहुंची थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के जरिए 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी। देशभर में 1 लाख 75 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए गए। इनसे जनजातीय परिवारों को बेहतर इलाज मिल रहा है। स्वच्छ शौचालय और स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ाने से कई बीमारियां खत्म हुईं।

गरीबों ने गरीबी को किया परास्त

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुद्रा योजना के अंतर्गत बिना गारंटी के लोन दिया गया। गरीब, जनजातीय समाज के भाई-बहनों को भी ऐसी अनेक योजनाओं का लाभ मिला। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास पैदा हुआ। विकास की यात्रा में पिछड़े बड़े वर्ग को हमारी सरकार ने मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। देश के 100 से अधिक आकांक्षी जिले और 500 से अधिक आकांक्षी विकासखंडों में विकास, सुविधाएं, नागरिक अधिकारों की रक्षा का विशेष अभियान संचालित किया। उन्होंने कहा कि अब पीएम कृषि धन धान्य योजना के अंतर्गत खेती में पिछड़े 100 जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गरीब परिवारों और जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने के नए अवसर मिले हैं। सबका साथ और सबका विकास के मंत्र ने देश के गरीबों को नया विश्वास दिया और करोड़ों गरीबों ने गरीबी को परास्त कर दिखाया।

आज सारे त्योहारों का मजा आया

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज होली-दीपावली सहित सारे त्योहारों का मजा आ गया। अभी बटन दबाते ही मां नर्मदा स्वयं आशीर्वाद देने आ गईं। रहीम दास ने कहा, 'रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून। पानी गए न ऊबरे, मोती, मानुष, चून।' जल के बिना खेती अधूरी है। इसके बिना गांवों से पलायन होता है, कष्ट होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी जिलों को लाभ मिला। मैं गारंटी से कह सकता हूं कि धार-झाबुआ-आलीराजपुर को प्रधानमंत्री मोदी का ज्यादा स्नेह मिला है। आज तो कमाल हो गया। आज 1300 करोड़ से ज्यादा की परियोजना का लोकार्पण हुआ है। अभी सरदारपुर में 4000 करोड़ की पाइपलाइन के लोकार्पण को भी 15 दिन नहीं हुए हैं।

आदिवासी कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल अपना जन्मदिन भी धार में ही मनाया था। हम पीएम मित्रा पार्क के लिए उनका धन्यवाद करते हैं। निमाड़-मालवा के 6 लाख कपास उत्पादक किसानों को इस पार्क से फायदा होगा। धार में 3 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। और आज मां नर्मदा के आशीर्वाद से 1 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदा यहां से 7 किमी दूर है, जबकि सिंचाई 58 किमी दूर तक होगी। यह वाकई अद्भुत समय है। हमारी सरकार आदिवासी नायकों के लिए काम कर रही है, वो अद्भुत है। उन्होंने कहा कि हमने सरकार बनते ही टंट्या मामा के नाम पर खरगोन में विश्वविद्यालय बनाया। भगौरिया को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनवाया। यह हमारी सरकार की प्रतिबद्धता है।

छत्तीसगढ़ में धान तिहार का आगाज, खरीदी केंद्रों पर उमड़ी किसानों की भीड़
रायपुर.

छत्तीसगढ़ में आज 15 नवंबर से धान तिहार की शुरुआत हो गई है. प्रदेश के तमाम उपार्जन केंद्रों में सुबह से ही धान बेचने के लिए किसानों का पहुंचना शुरू हो गया है. उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल किया जा रहा है.

धान खरीदी की व्यवस्था सुचारू तौर पर चले इसके लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है, साथ ही किसानों के लिए केंद्रों में तिरपाल, पीने के पानी और बैठने की सुविधा भी मुहैया कराई गई है. किसान अपनी मेहनत की फसल लेकर केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. कहीं उत्साह है, तो कहीं अर्नब तूफान से हुई फसल क्षति को लेकर मायूसी भी है. बात करें धमतरी जिले में कुल 108 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जहां जिले भर के 1 लाख 31 हजार पंजीकृत किसान अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं.

सुबह से ही सभी सोसायटियों में पूजा-अर्चना के बाद खरीदी की शुरुआत की गई. प्रशासन ने इस बार व्यवस्था को बेहतर बनाने का पूरा दावा किया है. सुविधाएं देखकर खुश नजर आए किसानों ने कहा कि इस बार व्यवस्था पहले से बेहतर है, तौल भी सही हो रहा है. सरकार के बोनस से हम बहुत खुश हैं. लेकिन हर जगह तस्वीर एक जैसी नहीं है. लोहरसिंह सोसायटी में किसान मायूस नजर आए. वजह है फटा हुआ बारदाना. किसानों का आरोप है कि उन्हें जो बारदाना दिया जा रहा है, वह फटा हुआ है, मजबूरन किसान पैरा डालकर धान भर रहे हैं.

किसानों ने प्रशासन से बेहतर और नया बारदाना देने की गुहार लगाई है. इसके साथ ही अर्नब तूफान से हुई फसल क्षति ने भी किसानों की चिंता बढ़ा दी है. कई किसानों की फसल बारिश में भीग गई, जिससे उन्हें नुकसान हुआ है. हालांकि, नुकसान के बाद भी किसानों के चेहरे पर सरकार के बोनस को लेकर खुशी साफ देखी जा सकती है. बात करें बालोद जिले की तो जिले के 161 उपार्जन केंद्रों में से 130 उपार्जन केंद्रों में आज से धान खरीदी की शुरुआत हुई. इन उपार्जन केंद्रों में धान बेचने के लिए 848 किसानों ने 30 हजार 774 क्विंटल 60 किलो धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है. केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया, शौचालय, बारदाना और तौल सहित बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित किए जाने से जिले के किसान बेहद उत्साहित हैं.

शहीदों की वीरांगनाओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित, दशकों पुराने त्याग और संघर्ष को मिला सम्मान
मेरठ

किसी ने पांच दशक पहले देश की रक्षा में अपने पति को खोया, किसी का सुहाग कारगिल युद्ध में उजड़ गया तो किसी की आंखें पांच महीने तक पति के पार्थिव शरीर की राह देखती रहीं। इन वीर नारियों ने शहादत का दर्द अपने सीने में समेटकर बच्चों को संभाला और परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। शनिवार को मेरठ के कुलवंत सिंह स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जब इन महिलाओं को सम्मानित किया तो वर्षों से दिल में संजोई यादें फिर ताजा हो गईं। किसी के चेहरे पर पति की शहादत का गर्व था तो किसी की आंखों में पुरानी यादों की नमी। उनके लिए यह सम्मान महज एक समारोह नहीं, बल्कि उनके परिवारों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की पहचान था।

पांच दशक बाद भी जिंदा हैं शहादत की यादें

नांगल क्षेत्र के छपरा गांव निवासी संतोष के पति करीब 50 साल पहले देश के लिए शहीद हो गए थे। आधी सदी गुजरने के बाद भी पति की यादें उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर उन्होंने इसे अपने परिवार और सैनिक परिवारों के लिए गर्व का पल बताया।

मेरठ के शोभापुर निवासी अबरीशा खातून के पति अजमेर अली वर्ष 1987 में लद्दाख में हुए हादसे में शहीद हो गए थे। परिवार को उनका पार्थिव शरीर तक नहीं मिल पाया। अजमेर अली को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। अबरीशा ने कहा कि मुख्यमंत्री के हाथों मिला सम्मान उनके पति की शहादत को मिली पहचान है।

कारगिल से सिक्किम तक, अपनों को खोने का दर्द

कंकरखेड़ा निवासी विमलेश देवी के पति कारगिल युद्ध में शहीद हुए थे। उन्हें सेना मेडल से सम्मानित किया गया था। मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर विमलेश ने खुद को गौरवान्वित महसूस किया। उन्होंने महिला सुरक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी सराहना की। बिजनौर निवासी माला के पति सिक्किम में हुए हादसे में शहीद हो गए थे। परिवार को करीब पांच महीने तक उनके पार्थिव शरीर का इंतजार करना पड़ा। बाद में डीएनए जांच के जरिए उनकी पहचान हो सकी। पति की शहादत के बाद माला को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली।

‘आज लगा कि पूरा देश हमारे साथ खड़ा है’

वर्ष 2016 में अपने पति को खोने वाली गीता ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलना और उनके हाथों सम्मान पाना उनके लिए बेहद भावुक पल था। उन्होंने कहा कि आज महसूस हुआ कि वह अकेली नहीं हैं, बल्कि पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है। वहीं, अक्टूबर 2022 में शहीद हुए सैनिक की पत्नी सुमन ने भी मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर गर्व जताया। उन्होंने बताया कि बच्चों के पालन-पोषण और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए निगम की ओर से उन्हें नौकरी दी गई है।

इन वीर नारियों के लिए यह सम्मान उनके शहीद पतियों के बलिदान के साथ-साथ उनके अपने संघर्ष और परिवार के प्रति समर्पण की पहचान भी है। यह संदेश है कि देश अपने वीर जवानों के साथ उनके परिवारों के त्याग और धैर्य को भी याद रखता है।

कोरबा में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर; 2 की मौत
कटघोरा/कोरबा.

कोरबा जिले के कटघोरा में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।

इस दर्दनाक हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और जांच शुरु कतर दी।

जानिए कब और कैसे हुआ हादसा

यह हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-130 पर बरपाली स्थित अनूप ढाबा के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस लगभग 35 सवारियों को लेकर कुनकुरी से रायपुर की ओर जा रही थी। तड़के करीब 3 बजे यात्रियों के बाथरूम जाने के लिए चालक ने बरपाली अनूप ढाबा के पास हाईवे किनारे बस रोकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे गेहूं से भरे एक तेज रफ्तार ट्रेलर का चालक अचानक ब्रेक नहीं लगा पाया और उसने खड़ी बस को पीछे से सीधी टक्कर मार दी।

दो की मौके पर मौत, चार की हालत गंभीर

​टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पिछले हिस्से में बैठे दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आगे बढ़ने के लिए युवाओं को चाहिए अवसर और आधुनिक संसाधन: मुख्यमंत्री
लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के उत्थान को लेकर अपने मनोभाव सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रकट किए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आज का युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से दुनिया में आगे बढ़ना चाहता है। उसे केवल अवसर और आधुनिक संसाधन चाहिए। डबल इंजन सरकार की ओर से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसी क्रम में आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं की

मुख्यमंत्री ने कहाकि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तर प्रदेश में युवाओं के भविष्य की चिंता करने के बजाय उन्हें जाति, क्षेत्र और परिवारवाद की राजनीति में उलझाए रखा। उनकी प्रतिभा को तकनीक का साथ देने की कोई ठोस पहल नहीं हुई।

25 लाख अतिरिक्त टैबलेट का होगा वितरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने इस स्थिति को बदला। 'डिजिटल इंडिया' के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के माध्यम से अब तक 60 लाख से अधिक युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट प्रदान किए गए हैं। इसी यात्रा के अंतर्गत आज लखनऊ से 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट के वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।

प्रयास है कि प्रदेश का नौजवान मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे

मुख्यमंत्री योगी ने लिखा कि हमारा प्रयास है कि संसाधनों का अभाव किसी युवा की प्रतिभा के आड़े न आए और उत्तर प्रदेश का हर नौजवान अपनी मेहनत से सफलता की नई कहानी लिखे। सभी लाभार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

कोडीन कफ सिरप की अवैध सप्लाई रोकने के लिए यूपी सरकार का बड़ा कदम, केंद्र को भेजे 6 प्रस्ताव
लखनऊ

नशे के लिए कोडीनयुक्त कफ सिरप के इस्तेमाल पर नियंत्रण लगाने और इसकी अवैध आपूर्ति रोकने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को छह सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। इनमें कंपनियों को अधिकृत सीएफए (कैरिंग एंड फारवर्डिंग एजेंट) और स्टाकिस्टों के जरिए दवा की आपूर्ति, थोक से थोक बिक्री पर रोक के साथ सिरप आपूर्ति डिजिटल निगरानी का सुझाव भी शामिल है।

डॉक्टरों की मांग के आधार पर राज्यों का कोटा और स्टाक सीमा तय करने, दुरुपयोग की आशंका वाली दवाओं के लिए अलग शेड्यूल एच-3 बनाने तथा क्यूआर कोड और बारकोड आधारित डिजिटल ट्रैकिंग लागू करने का सुझाव दिया गया है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की सचिव एवं आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने इन प्रस्तावों पर जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि अंतरराज्यीय जांच के दौरान सामने आया कि कफ सिरप की बिलिंग होने के बावजूद दवाएं अधिकृत खुदरा बाजार तक नहीं पहुंच रही थीं।

जैकब ने लिखा है कि विभाग ने 52 जिलों के 332 थोक दवा प्रतिष्ठानों की जांच की। 36 जिलों की 161 फर्मों के खिलाफ बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। इनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई चल रही है। कुछ कंपनियां सामान्य वितरण व्यवस्था से अलग स्टाकिस्ट नियुक्त कर रही थीं। इनके जरिए प्रदेश के थोक कारोबारियों को बड़ी खेप की बिलिंग हो रही थी।

इस पर रोक लगाने के लिए लैबोरेट, एबाट, 3बी और विंग्स सहित अन्य कंपनियों को अधिकृत सीएफए और प्रदेश के वैध स्टाकिस्टों के जरिए ही आपूर्ति करने का सुझाव दिया गया है। कंपनियों को खेप की मात्रा, बैच और गंतव्य की जानकारी रवाना करने से पहले ड्रग कंट्रोलर को देनी होगी।

तपेदिक (टीबी) की दवाओं की तर्ज पर कोडीनयुक्त कफ सिरप के लिए भी क्यूआर कोड और बारकोड आधारित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम लागू करने का प्रस्ताव है। इससे निर्माता से अंतिम बिक्री तक हर खेप की निगरानी, बैच स्तर पर रिपोर्टिंग, रियल टाइम मॉनिटरिंग और जोखिम आधारित अलर्ट संभव होगा।

पुष्कर मेले में दुनिया की सबसे छोटी गायें बनी आकर्षण, 14 इंच की पुंगनूर देती है 3 लीटर दूध
अजमेर

पुष्कर मेले में इस बार दुनिया की सबसे छोटी गायें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जयपुर के पशुपालक अभिनव तिवारी पुंगनूर, मिनी माउस और विच्चूर नस्ल की गाय लेकर पहुंचे हैं। इनके साथ यूरोप की प्रसिद्ध शेटलैंड पोनी भी मेले में लोगों का ध्यान खींच रही है।

पशुपालक अभिनव तिवारी ने बताया कि आकार में छोटी होने के बावजूद ये गायें दूध उत्पादन में अच्छी हैं। इनका पालन कम खर्च और सीमित जगह में किया जा सकता है।

पुंगनूर गाय की ऊंचाई महज 14 इंच है और यह प्रतिदिन करीब तीन लीटर दूध देती है। मिनी माउस नस्ल की ऊंचाई 15 से 20 इंच है। इसका दूध उत्पादन तीन से पांच लीटर प्रतिदिन है। वहीं, विच्चूर नस्ल की गाय 25 से 28 इंच की होती है और पांच लीटर तक दूध देती है। तिवारी ने इनके जरिए देसी गायों के संरक्षण और उनके प्रति जागरुकता बढ़ाने का संदेश दिया।

जनप्रतिनिधियों को भी पसंद पुंगनूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई जनप्रतिनिधियों को पुंगनूर गाय पसंद है। शांत स्वभाव, कम जगह में पालन की सुविधा और पौष्टिक दूध के कारण यह नस्ल खास पहचान रखती है।

शेटलैंड पोनी भी खास आकर्षण

तिवारी यूरोप की शेटलैंड पोनी भी लेकर आए हैं। यह स्कॉटलैंड के शेटलैंड द्वीप समूह की छोटी, मजबूत और घने बालों वाली घोड़े की नस्ल है। पहले इसका उपयोग खेतों में जुताई, ईंधन व समुद्री शैवाल ढोने और कोयला खदानों में किया जाता था। वर्तमान में यह बच्चों की सवारी गाड़ी खींचने के साथ मेलों, कार्निवल और चिड़ियाघरों में आकर्षण का केंद्र रहती है।

पशु मेले में हरियाणा से आया दो करोड़ का ‘देवराज’, उम्दा नस्ल के घोड़े बढ़े

पुष्कर. मेला मैदान में विदेशी पावणे रेतीले धोरों में धूल-धक्कड़ के बीच बेखौफ घूमकर मेले का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। विदेशी पर्यटक चाय की थडियों पर बैठकर चाय-कॉफी की चुस्कियां लेते दिखाई देने लगे हैं। साथ ही ऊंटों-घोड़ों के साथ सेल्फी लेने से भी परहेज नहीं कर रहे। राजस्थानी छटा से पुष्कर पशुमेला अपने निखार पर है। पुष्कर पशु मेला रंगत में आने लगा है। मैला मैदान में उम्दा नस्ल के महंगे अश्व आने लगे हैं। शनिवार की शाम हरियाणा के डाॅ. संजय जोहर अपने साथ साढ़े पांच साल का 68 इंच ऊंचा देवराज नामक स्टेलियन घोडा लेकर पहुंचे। उन्होंने इसकी कीमत दो करोड रुपए रखी है। इसके साथ वह इसका 24 माह का बच्चा तथा इतनी की उम्र की मादा अश्व गंगा भी लेकर आए हैं।

पुष्कर मेले में दुनिया की सबसे छोटी गायें बनी आकर्षण, 14 इंच की पुंगनूर देती है 3 लीटर दूध
अजमेर

पुष्कर मेले में इस बार दुनिया की सबसे छोटी गायें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जयपुर के पशुपालक अभिनव तिवारी पुंगनूर, मिनी माउस और विच्चूर नस्ल की गाय लेकर पहुंचे हैं। इनके साथ यूरोप की प्रसिद्ध शेटलैंड पोनी भी मेले में लोगों का ध्यान खींच रही है।

पशुपालक अभिनव तिवारी ने बताया कि आकार में छोटी होने के बावजूद ये गायें दूध उत्पादन में अच्छी हैं। इनका पालन कम खर्च और सीमित जगह में किया जा सकता है।

पुंगनूर गाय की ऊंचाई महज 14 इंच है और यह प्रतिदिन करीब तीन लीटर दूध देती है। मिनी माउस नस्ल की ऊंचाई 15 से 20 इंच है। इसका दूध उत्पादन तीन से पांच लीटर प्रतिदिन है। वहीं, विच्चूर नस्ल की गाय 25 से 28 इंच की होती है और पांच लीटर तक दूध देती है। तिवारी ने इनके जरिए देसी गायों के संरक्षण और उनके प्रति जागरुकता बढ़ाने का संदेश दिया।

जनप्रतिनिधियों को भी पसंद पुंगनूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई जनप्रतिनिधियों को पुंगनूर गाय पसंद है। शांत स्वभाव, कम जगह में पालन की सुविधा और पौष्टिक दूध के कारण यह नस्ल खास पहचान रखती है।

शेटलैंड पोनी भी खास आकर्षण

तिवारी यूरोप की शेटलैंड पोनी भी लेकर आए हैं। यह स्कॉटलैंड के शेटलैंड द्वीप समूह की छोटी, मजबूत और घने बालों वाली घोड़े की नस्ल है। पहले इसका उपयोग खेतों में जुताई, ईंधन व समुद्री शैवाल ढोने और कोयला खदानों में किया जाता था। वर्तमान में यह बच्चों की सवारी गाड़ी खींचने के साथ मेलों, कार्निवल और चिड़ियाघरों में आकर्षण का केंद्र रहती है।

पशु मेले में हरियाणा से आया दो करोड़ का ‘देवराज’, उम्दा नस्ल के घोड़े बढ़े

पुष्कर. मेला मैदान में विदेशी पावणे रेतीले धोरों में धूल-धक्कड़ के बीच बेखौफ घूमकर मेले का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। विदेशी पर्यटक चाय की थडियों पर बैठकर चाय-कॉफी की चुस्कियां लेते दिखाई देने लगे हैं। साथ ही ऊंटों-घोड़ों के साथ सेल्फी लेने से भी परहेज नहीं कर रहे। राजस्थानी छटा से पुष्कर पशुमेला अपने निखार पर है। पुष्कर पशु मेला रंगत में आने लगा है। मैला मैदान में उम्दा नस्ल के महंगे अश्व आने लगे हैं। शनिवार की शाम हरियाणा के डाॅ. संजय जोहर अपने साथ साढ़े पांच साल का 68 इंच ऊंचा देवराज नामक स्टेलियन घोडा लेकर पहुंचे। उन्होंने इसकी कीमत दो करोड रुपए रखी है। इसके साथ वह इसका 24 माह का बच्चा तथा इतनी की उम्र की मादा अश्व गंगा भी लेकर आए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान का करेंगे शुभारंभ
लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (15 नवंबर) को 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 25 लाख टैबलेट वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। लखनऊ के बसंत कुंज स्थित 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' पर आयोजित होने वाले इस समारोह में पहले दिन 50,000 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट वितरित किए जाएंगे।

योजना के इस चरण के शुभारंभ अवसर पर लखनऊ के साथ-साथ पड़ोसी जनपदों हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के कुल 300 शैक्षणिक संस्थानों के चयनित विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, डिप्लोमा, आईटीआई, कौशल विकास, चिकित्सा, नर्सिंग, कृषि, एमएसएमई और सेवा मित्र पोर्टल से जुड़े पंजीकृत युवाओं को डिजिटल संसाधनों से जोड़ना है।

इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी', उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री सुनील कुमार शर्मा, मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री जसवन्त सिंह सैनी तथा रजनी तिवारी, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ. लाल जी प्रसाद निर्मल, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह, उमेश द्विवेदी और विधायकगण जय देवी, डॉ. नीरज बोरा, ओ.पी. श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला व अमरेश कुमार मौजूद रहेंगे।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द होगा फाइनल, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया बड़ा संकेत
वाशिंगटन

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित व्यापार समझौते से जुड़े ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है और शेष चिंताओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि इस समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका की संभावित यात्रा से एक महीने पहले आई है। इस सम्मेलन से इतर मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है, जिसमें वे द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक दिशा और व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं।

विदेश मंत्री ने 'एचटी लीडरशिप समिट' में एक संवाद सत्र के दौरान कहा कि बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि शेष बचे कई मुद्दे ''भारत की ओर से नहीं हैं और अमेरिकी पक्ष में अधिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने व्यापार समझौते को लेकर जारी बातचीत पर एक सवाल के जवाब में कहा, ''हमें पूरी उम्मीद है और कई मायनों में यह भरोसा भी है कि बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह कोई गोपनीय बात नहीं है।'' ऐसी अटकलें हैं कि भारत और अमेरिका 14 और 15 दिसंबर को मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद व्यापार समझौते की घोषणा कर सकते हैं।

जयशंकर ने कहा कि उनकी समझ के मुताबिक ज्यादातर मुद्दों का समाधान हो चुका है। उन्होंने कहा, ''कुछ मुद्दे अभी अंतिम चरण में हैं और कई मामलों में ये चिंताएं भारत की तरफ से नहीं हैं, क्योंकि अमेरिका की ओर से भारत की तुलना में अधिक बदलाव हुए हैं।'' उन्होंने कहा, ''उम्मीद है कि हम इसे जल्द ही अंतिम रूप दे देंगे। बातचीत के अंतिम दौर में सभी पक्षों का अधीर होना स्वाभाविक है।'' पिछले महीने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुंबई में कहा था कि दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं।

भारत और अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर 2025 की शुरुआत से बातचीत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य शुल्क संबंधी मतभेदों को दूर करना, गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करना और दोनों देशों के बीच बाजार तक पहुंच बढ़ाना है। भारत चाहता है कि अमेरिकी बाजार में उसके उत्पादों पर प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम शुल्क लगाया जाए। जयशंकर ने कहा, ''हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम ऐसा व्यापार समझौता चाहते हैं जो फायदेमंद और संतुलित हो।''

उन्होंने कहा, ''हम वास्तव में यही चाहते हैं और व्यापार समझौता होने के बाद हम खुद को इसी स्थिति में देखना चाहते हैं।'' विदेश मंत्री ने दोनों देशों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित व्यापार समझौते को एक ''बड़े परिप्रेक्ष्य'' में देखने की भी अपील की। उन्होंने कहा, ''हमारे मामले में, कई शुरुआती व्यापार समझौते एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के साथ किए गए थे और उनमें से कई अर्थव्यवस्थाएं वास्तव में प्रतिस्पर्धी थीं। इन मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से लोगों को जिस लाभ की उम्मीद थी, वह वास्तव में पूरी तरह नहीं मिल पाया।''

उन्होंने कहा, ''आज यदि पिछले कुछ वर्षों में हुए एफटीए पर गौर करें, तो मुझे लगता है कि उन पर कहीं अधिक सोच-विचार किया गया है। उनका रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से भी अधिक आकलन किया गया है।'' जयशंकर ने कहा कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा बाजार है और उसके साथ व्यापार समझौता होने से देश को फायदा होगा।

उन्होंने कहा, ''जब आप इस व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखते हैं कि अमेरिका हमारा सबसे बड़ा बाजार है और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है, तो जाहिर है कि ऐसी अर्थव्यवस्था के साथ व्यापार समझौता होने से हमें फायदा होगा।'' विदेश मंत्री ने कहा, ''अमेरिका के लिए राष्ट्रपति ट्रंप जाहिर तौर पर अपने देश के लिए बाजारों में सुधार के उद्देश्य से कई द्विपक्षीय समझौते करना चाहते हैं। अब चुनौती दोनों पक्षों के लिए स्वीकार्य रास्ता तलाशने की है।'' उन्होंने यह भी संकेत दिया कि शुल्क से जुड़े मुद्दों का समाधान हो गया है।

'पूरी प्रक्रिया बेहद सावधानी से पूरी की है'

जयशंकर ने कहा, ''अगर आप इस मामले को गंभीरता से लेते हैं, तो आपको शुल्क की हर श्रेणी पर अलग-अलग विस्तार से बातचीत करनी पड़ती है। इसमें समय लगता है। हमने अब यह पूरी प्रक्रिया बेहद सावधानी से पूरी की है। हर किसी में इसके लिए धैर्य रखने या सच कहें तो इस प्रक्रिया को समझने की क्षमता नहीं रही है।'' उन्होंने कहा, ''लेकिन मुझे लगता है कि इतनी मेहनत करने के बाद अब हम लगभग अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं। मेरा मानना है कि थोड़ा और धैर्य रखें, उम्मीद है कि हम इसे हासिल कर लेंगे।'' यदि व्यापार समझौते को अंतिम रूप दे दिया जाता है, तो इससे दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में व्यापक सुधार का नया दौर शुरू हो सकता है।

पंजाब चुनाव से पहले चन्नी की साइकिल यात्रा चर्चा में, 45 KM में सिर्फ 1500 मीटर चलाई साइकिल
जालंधर.

विधानसभा चुनाव 2027 की घोषणा कभी भी हो सकती है। सभी पार्टियों ने अपने-अपने मुद्दों को लेकर राजनीतिक बिसात बिछा दी है और उस पर अपनी-अपनी चाल चलनी भी शुरू कर दी है। इस बार के चुनाव में भी राजनीतिक दलों ने नशे को अपनी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनाया है।

कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने नशे और गैंगस्टरों के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए 12 नवंबर से चमकौर साहिब से जवानी संभाल साइकिल यात्रा शुरू की है। शनिवार को इस यात्रा का तीसरा दिन था। जालंधर के नूरमहल से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई यात्रा शाम छह बजे शाहकोट पहुंची। लगभग 2,000 नई साइकिलें प्रतिभागियों और अन्य लोगों को वितरित की गईं। यह सभा कांग्रेस की शक्ति प्रदर्शन का भी प्रतीक बन गई, जिसमें विधानसभा चुनावों से पहले एकजुट मोर्चा पेश करने के लिए बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता एक साथ आए। रैली के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई थी, जिसमें स्थानीय नेताओं ने समर्थकों को समूहों में संगठित किया था। भीड़ को आकर्षित करने के लिए गायकों को भी बुलाया गया था।

चन्नी ने इस यात्रा को राज्य के युवाओं से जुड़े मुद्दों, विशेष रूप से नशीली दवाओं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था के इर्द-गिर्द केंद्रित किया है। कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों पर लोगों के विचार जानने के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में मार्च और जन संवाद आयोजित करने की योजना बनाई है। पंजाब कांग्रेस के कार्य प्रभारी सचिन पायलट ने पीपीसीसी प्रमुख परगत सिंह, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, राणा गुरजीत सिंह और विजय इंदर सिंगला समेत कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा शुरू होने से पहले चन्नी ने गुरुद्वारा कातलगढ़ साहिब में मत्था टेका।

चन्नी ने साइकिल रैली को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ एक राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत बताया और दावा किया कि इस पहल को मिली प्रतिक्रिया पंजाब में कांग्रेस की बढ़ती लहर का संकेत है। रैली के रास्ते में कुछ AAP समर्थकों द्वारा दिखाए गए काले झंडों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने रैली को बाधित करने के प्रयासों के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी प्रतिद्वंद्वी पार्टियों द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बाधा नहीं डाली है और कार्यक्रमों को बाधित करने के किसी भी प्रयास का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ा विरोध किया जाएगा।

भोपाल की IAS जागृति अवस्थी बनीं मां, सरकारी अस्पताल में दिया बेटे को जन्म
भोपाल.

भोपाल की रहने वाली और UPSC CSE 2020 में ऑल इंडिया सेकंड रैंक हासिल करने वाली IAS जागृति अवस्थी ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में होने और पति के IPS अधिकारी होने के बावजूद उन्होंने महंगे प्राइवेट अस्पताल की जगह उत्तर प्रदेश के सोनभद्र स्थित सरकारी अस्पताल के MCH विंग में अपने पहले बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे बदलते उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसे की सबसे बड़ी तस्वीर बता रहे हैं।

भोपाल से सोनभद्र तक का सफर और MP कनेक्शन

यह खबर मध्य प्रदेश के लिए और भी खास है, क्योंकि जागृति अवस्थी मूल रूप से भोपाल की रहने वाली हैं और उनके पति गौरव पांडेय मध्य प्रदेश कैडर के 2022 बैच के IPS अधिकारी हैं। गौरव पांडेय वर्तमान में सतना जिले में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं। दोनों की शादी साल 2025 में हुई थी। नवंबर का महीना दोनों परिवारों के लिए बेहद खास रहा। इस अवसर पर सोनभद्र के जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और उनकी पत्नी IFS आरुषि मिश्रा ने अस्पताल पहुंचकर नवजात को आशीर्वाद दिया।

राजस्थान रोडवेज के बेड़े में जुड़ेंगी 1900 नई बसें, आठ साल बाद बसों की संख्या 5 हजार पार
जयपुर

निजी बसों को टक्कर देने के लिए राजस्थान रोडवेज नए साल में मजबूत स्थिति में नजर आएगी। आठ साल के लंबे अंतराल के बाद रोडवेज का बस बेड़ा पांच हजार का आंकड़ा पार करने जा रहा है। दिसंबर और जनवरी में निगम के बेड़े में इलेक्ट्रिक, एसी, स्लीपर, ब्लू लाइन और सामान्य श्रेणी की 1900 बसें शामिल होंगी।

इससे वर्तमान में 3512 बसों का बेड़ा बढ़कर 5412 बसों का हो जाएगा। यानी बसों की संख्या में करीब 54.1 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। वर्ष 2017-18 के बाद पहली बार रोडवेज के पास इतनी बड़ी संख्या में बसें होंगी। इसके अलावा 149 अतिरिक्त डीजल बसों की खरीद प्रक्रिया हाल ही शुरू हुई है। इन्हें अगर शामिल करें तो नई बसों की संख्या 2 हजार पार पहुंच जाएगी।

रोज 4.60 लाख अतिरिक्त यात्रियों को राहत

वर्तमान में रोडवेज की बसों में प्रतिदिन औसतन 8.50 लाख यात्री सफर करते हैं। बसों की संख्या के अनुपात में यात्री भार भी बढ़ता है तो रोजाना करीब 4.60 लाख अतिरिक्त यात्री सफर कर सकेंगे। इस तरह कुल यात्री भार 13.10 लाख प्रतिदिन तक पहुंच सकता है। इससे त्योहारों, छुट्टियों और शादी-विवाह के सीजन में बसों की उपलब्धता बढ़ेगी। यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

संचालन में 7.47 लाख किमी की रोजाना बढ़ोतरी

वर्तमान में रोडवेज की बसें प्रतिदिन औसतन 13.80 लाख किलोमीटर चलती हैं। 1900 नई बसें जुड़ने के बाद इसमें करीब 7.47 लाख किलोमीटर प्रतिदिन की बढ़ोतरी हो सकती है। कुल संचालन 21.27 लाख किलोमीटर प्रतिदिन तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं निगम की दैनिक आय 6.50 करोड़ रुपए से बढ़कर करीब 10.01 करोड़ रुपए हो सकती है।

कब-कब आएंगी बसें

-15 दिसंबर 2026 तक 1650 बसें (संभावित)

-31 जनवरी 2027 तक शेष 250 इलेक्ट्रिक बसें

-149 डीजल बस… निविदा प्रक्रिया जारी

बीते दो साल में बेड़े में 1535 बसें शामिल

कुल बसें: 1535

ब्लू लाइन बसें: 1223

वोल्वो बसें: 12

एसी बसें (2X2): 28

नॉन एसी बसें (2X2): 118

अन्य श्रेणी बसें: 154

मजबूत होगा सार्वजनिक परिवहन

राजस्थान रोडवेज के बेडे में नई बसें शामिल होने से प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। दिसंबर और जनवरी तक चरणबद्ध तरीके से 1900 बसें बेड़े में शामिल होने जा रही हैं। नई बसों के आने से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ लंबी दूरी के मार्गों पर भी सेवाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

-पुरुषोत्तम शर्मा, एमडी रोडवेज

बिहार में नए बिल्डिंग बायलाज लागू, कमरे से लेकर रसोई और बाथरूम तक के लिए तय हुए मानक
पटना

नए बिल्डिंग बायलाज में शहरी क्षेत्र में आवासीय भवनों के लिए कमरों से रसोईघर तक अलग-अलग हिस्सों के न्यूनतम क्षेत्रफल, चौड़ाई और ऊंचाई के मानक निर्धारित कर दिए गए हैं।

नए प्रावधान के अनुसार, रहने योग्य कमरे का न्यूनतम क्षेत्रफल नौ वर्ग मीटर और चौड़ाई 2.4 मीटर होनी चाहिए। कमरे की ऊंचाई 2.75 मीटर निर्धारित की गई है।

रसोई के लिए न्यूनतम 4.5 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और 1.8 मीटर चौड़ाई अनिवार्य होगी। खाने के स्थान के साथ रसोई बनाने पर कम से कम 7.5 वर्ग मीटर जगह रखनी होगी।

भंडार कक्ष का न्यूनतम क्षेत्रफल तीन वर्ग मीटर होगा। इसी तरह स्नानघर के लिए 1.8 वर्ग मीटर और शौचालय के लिए 1.2 वर्ग मीटर न्यूनतम क्षेत्रफल निर्धारित किया गया है।

न्यूनतम क्षेत्रफल

09 वर्गमीटर का सामान्य कमरा

4.5 वर्गमीटर का रसोईघर

03 वर्गमीटर का भंडारकक्ष

1.8 वर्गमीटर का स्नानघर

1.2 वर्गमीटर का शौचालय

संयुक्त स्नानघर एवं शौचालय के लिए 2.8 वर्ग मीटर जगह जरूरी होगी। दरवाजे की चौड़ाई कम से कम 0.9 मीटर रखनी होगी।

चबूतरे की ऊंचाई 0.45 से 0.9 मीटर और मुंडेर की ऊंचाई 1.2 से 1.5 मीटर के बीच होगी। बीम के नीचे स्पष्ट ऊंचाई 2.4 मीटर से कम नहीं रखी जा सकेगी।

राज्य सरकार ने इन मानकों से भवन निर्माण में एकरूपता और उपयोग की सुविधा सुनिश्चित करने का प्रयास किया है।

अग्नि एनओसी से छूट, सुरक्षा इंतजाम अनिवार्य

स्व-प्रमाणन श्रेणी के भवनों को अग्नि अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) लेने से छूट मिलेगी, लेकिन अग्नि सुरक्षा के इंतजाम अनिवार्य रखने होंगे।

भवन योजना तैयार करने वाले पैनलबद्ध तकनीकी व्यक्ति को अग्निशामक यंत्र, अग्नि निकास, अलार्म, स्प्रिंकलर, होज और पर्याप्त जल भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।

एनओसी से छूट के बावजूद अग्नि परामर्शदाता या विभागीय अग्निशमन अधिकारी बिहार अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2014 के तहत जांच कर सकेंगे।

भवन के नक्शे में लाल रंग से दिखाना होगा नया निर्माण

नए भवन उपविधि के तहत भवन योजना और भूमि उप-विभाजन के नक्शे निर्धारित रंग-संकेतों के अनुसार तैयार करने होंगे।

इसमें भूखंड की सीमा मोटी काली रेखा, मौजूदा सड़क हरे रंग और प्रस्तावित सड़क हरी बिंदीदार रेखा से दर्शाई जाएगी। प्रस्तावित निर्माण लाल रंग, ध्वस्तीकरण वाले हिस्से पीले रंग तथा जल निकासी और सीवरेज कार्य लाल बिंदीदार रेखा से दिखाना अनिवार्य होगा।

गलत प्रमाणन पर पेशेवर होंगे डिबार, ब्लैकलिस्ट भी होंगे

नए भवन उपविधि में भवन निर्माण से जुड़े पेशेवरों की जवाबदेही भी तय की गई है। नगर नियोजक, आर्किटेक्ट, सिविल इंजीनियर और अग्नि परामर्शदाता गलत जानकारी देने, नियमों के विरुद्ध भवन योजना प्रमाणित करने या निर्माण की निगरानी में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई के दायरे में आएंगे।

प्राधिकरण ऐसे पेशेवरों को डिबार या ब्लैकलिस्ट कर सकेगा। उल्लंघन मिलने पर भवन की स्वीकृति भी रद की जा सकेगी।

कार्रवाई से पहले संबंधित पेशेवर को कारण बताओ नोटिस और व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर देना होगा। आदेश के विरुद्ध अपील का भी प्रावधान किया गया है।

दलित सम्मेलन से पहले राजभर का वार, बोले- पहले बाबा साहेब और कांशीराम के अपमान पर माफी मांगें अखिलेश
लखनऊ

आगरा में समाजवादी पार्टी के दलित सम्मेलन से पहले सियासी वार-पलटवार तेज हो गया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम को लेकर सपा सरकार के समय लिए गए फैसलों की याद दिलाते हुए कहा कि अखिलेश आगरा के मंच से घोषणाएं करने से पहले बहुजन महापुरुषों के अपमान के लिए माफी मांगें।

राजभर ने अखिलेश को संबोधित करते हुए लिखा, “ए अखिलेश यादव भाई! सुना है कि आज आप आगरा में पीडीए के ‘डी’ का सम्मेलन करा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि अखिलेश मंच से लंबी-लंबी घोषणाएं जरूर करें, लेकिन उसी मंच से बाबा साहेब और कांशीराम को लेकर की गई टिप्पणियों और अपमान के लिए खुद भी माफी मांगें। राजभर ने सपा सांसद रामजीलाल सुमन को भी निशाने पर लिया। कहा कि अखिलेश उनसे राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के लिए हिंदू समाज से माफी मांगने को कहें।

जिलों के नाम बदलने पर अखिलेश को घेरा

राजभर ने वर्ष 2012 में सपा सरकार के दौरान जिलों के नाम बदलने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब और माई साहब के नाम पर बने भीम नगर का नाम सम्भल और रमाबाई नगर का नाम कानपुर देहात कर दिया गया। इसी तरह मान्यवर कांशीराम नगर का नाम बदलकर कासगंज किया गया। उन्होंने कांशीराम के नाम पर चलने वाली योजनाओं को बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया।

राजभर ने कहा कि बहुजन महापुरुषों के नाम पर बने अस्पतालों, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के नाम भी बदले गए। उन्होंने लखनऊ के डॉ. भीमराव अम्बेडकर हरित पार्क और कन्नौज के अम्बेडकर मेडिकल कॉलेज का जिक्र करते हुए कहा कि अखिलेश को दलित सम्मेलन के मंच से इन फैसलों का भी जवाब देना चाहिए।

आगरा में ही याद दिलाया पनवारी कांड

आगरा में दलित सम्मेलन के बीच राजभर ने पनवारी कांड का जिक्र कर सपा को घेरा। उन्होंने कहा कि सपा शासन के दौरान पनवारी में जाटव समाज की बारात पर हमला हुआ था। दूल्हे के घोड़े पर बैठकर बारात निकालने को लेकर शुरू हुई जातीय हिंसा में नौ लोगों की जान गई थी। राजभर ने इटावा की घटना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि अखिलेश के गृह जनपद में दलितों को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया था।

आजम खां के बहाने अखिलेश और शिवपाल पर वार

राजभर ने गाजियाबाद में आला हजरत हज हाउस के उद्घाटन समारोह में आजम खां की बाबा साहेब को लेकर की गई टिप्पणी को भी मुद्दा बनाया। उन्होंने कहा कि अखिलेश की मौजूदगी वाले मंच से आजम खां ने बाबा साहेब को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, लेकिन अखिलेश ने इसका विरोध नहीं किया।

राजभर ने शिवपाल यादव पर भी तंज कसा। कहा कि वह आजम खां को गृह मंत्री बनाने की बात कर चुके हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्री रहते बाबा साहेब को लेकर ऐसी टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को गृह मंत्री बनाने की बात किस तरह की राजनीति है।

राजभर ने सपा के आगरा सम्मेलन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वहां की जनता भी सपा का ‘ट्रेलर’ देखेगी। उन्होंने कहा कि लोग तय करेंगे कि सपा की ‘गुंडागर्दी वाली फिल्म’ को कभी रिलीज नहीं होने देना है।

IITF 2026 में झारखंड बना फोकस स्टेट, सीएम हेमंत सोरेन ने किया पवेलियन का उद्घाटन
रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 'इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर' (IITF) 2026 के अंतर्गत झारखंड पवेलियन और पलाश का भव्य उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा और वीर शहीद सिद्धो-कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। समारोह में राज्य के उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस वर्ष IITF-2026 में झारखंड को 'फोकस स्टेट' के रूप में भागीदारी का गौरव प्राप्त हुआ है। पवेलियन पहुंचने पर मुख्यमंत्री का पारंपरिक झूमर नृत्य के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

उद्घाटन के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने विभिन्न स्टालों का बारीकी से निरीक्षण किया और राज्य के हस्तशिल्प, लोककला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों तथा उद्यमिता से जुड़ी पहलों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हर साल इस प्रतिष्ठित मेले में भाग लेता है। इस बार राज्य सरकार के विभिन्न विभाग अपनी उपलब्धियों और विकासात्मक पहलों को प्रदर्शित कर रहे हैं।

पवेलियन की थीम 'विकास और विरासत' रखी गई है, जिसके माध्यम से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और विकास की अनंत संभावनाओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत किया गया है।

इसमें ग्रामीण अर्थव्यवस्था, महिला स्वयं सहायता समूहों की सक्रिय भागीदारी तथा स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन देने के प्रयासों को प्रमुखता दी गई है।

इस मंच के माध्यम से पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को एक बड़ा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलने की उम्मीद है।

इस उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, उद्योग विभाग के सचिव अरवा राजकमल, पर्यटन विभाग के निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा और उद्योग निदेशक विशाल सागर सहित राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

बिहार सरकार के कब्जे में आई बेतिया राज की 974 एकड़ जमीन, अधिसूचना जारी
पटना

बेतिया राज की संपत्ति को सरकारी कब्जे में लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. इस बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से फैसला लिया गया है. पूर्वी चंपारण जिले में बेतिया राज की लगभग 974 एकड़ जमीन को सरकार के अधीन कर लिया गया है. विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. इस जमीन को अब लोगों की जरुरतों को देखते हुए उनकी सुविधाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा.

इन तीन मौजे की जमीन पर अधिकार

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के तीन मौजों फुर्सतपुर, झखरा और बैरिया की लगभग 224 प्लॉट को राजसात किया गया है. तीनों को मिलाकर कुल जमीन लगभग 974.50 एकड़ है. अधिकारियों की माने तो, संपत्तियों को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. अगर कोई आपत्ति दर्ज कराना चाहते हैं तो 60 दिनों के अंदर ऐसा कर सकते हैं.

आपत्तियों पर की जाएगी सुनवाई

गौर करने की बात यह भी है कि जो भी आपत्तियां आयेंगी, उनकी सुनवाई के लिए जिला स्तर पर विशेष पदाधिकारी नामित किए जायेंगे. इनके पास सिविल न्यायालय के समान शक्तियां होंगी. ये अधिकतम 90 दिनों के अंदर मामले का निपटारा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, बेतिया राज की संपत्तियों को लेकर नियमावली बनी हुई है. इन्हीं के तहत बिहार में या राज्य से बाहर जितनी भी चल और अचल संपत्तियां हैं, उसे बिहार सरकार के अधिकार में लाया जाएगा.

लोगों की जरुरत के काम में लाई जाएगी जमीन

बेतिया राज की संपत्तियों को अधिकार में लेने को लेकर सरकार का मानना है कि इनका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है. बेतिया राज की संपत्तियों के रिन्यूअल, संरक्षण, सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों और पुरातात्विक संस्थानों से तकनीकी मदद ली जाए, ताकि इनकी ऐतिहासिक पहचान सुरक्षित रहे. इन संपत्तियों का इस्तेमाल राज्य और यहां के लोगों के विकास में किया जाएगा.

कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

बेतिया राज की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही गई है. जानकारी के अनुसार, अगर आपत्ति खारिज कर दी जाती है तो संबंधित संपत्तियों का प्रभावी कब्जा लेने की कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद अलग-अलग श्रेणियों में संपत्तियों को बांटा जाएगा. 40 साल से प्रभावी कब्जे को मानक माना गया है. इसके अलावा कट ऑफ तारीख 1 जनवरी 1986 तय किया गया है. जो भी इस तारीख से पहले से कब्जे में हैं और सही दस्तावेज दिखाते हैं तो उन्हें निर्धारित राशि दी जाएगी. उन्हें संपत्ति का पूरा स्वामित्व भी दिया जाएगा.

पटना साहिब स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक बनेगी सीधी सड़क, 52.54 करोड़ से होगा निर्माण
पटना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट सड़क का निर्माण समय सीमा में पूरा करने को कहा है। उन्होंने शनिवार को निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण किया। इससे पटना साहिब रेलवे स्टेशन से जेपी गंगा पथ तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए 1.5 किमी लंबे संपर्क पथ का निर्माण कराया जा रहा है। इस परियोजना पर 52.54 करोड़ खर्च होंगे। सीएम ने निर्माणाधीन संपर्क पथ का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपर्क पथ बनने से पटना साहिब रेलवे स्टेशन सीधे जेपी गंगा पथ से जुड़ जाएगा। इससे अशोक राजपथ और मारूफगंज मंडी क्षेत्र में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। दलहट्टा, चरखीपर सहित आसपास के इलाकों की सड़क संपर्कता भी बेहतर होगी। पटना साहिब रेलवे स्टेशन के पास आरओबी के माध्यम से जेपी गंगा पथ को नए एनएच-30 से भी जोड़ा जाएगा।

पटना साहिब से जेपी पथ तक सड़क निर्माण

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर सड़क और यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके पहले पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल ने सीएम को परियोजना की प्रगति की जानकारी दी। बताया कि निर्माण कार्य पांच अप्रैल 2025 को शुरू हुआ था। पटना साहिब रेलवे स्टेशन से शुरू होकर यह संपर्क पथ पटना घाट में जेपी गंगा पथ के संपर्क मार्ग से जुड़ेगा। परियोजना के तहत अशोक राजपथ पर फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और जिलाधिकारी कुंदन कुमार मौजूद थे।

बिहार में विकसित होंगे अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर

वहीं दूसरी तरफ बिहार में बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने और सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए राज्य में अब जल्द ही अंडरग्राउंड रोड कॉरिडोर (भूमिगत सड़क गलियारा) विकसित होगा। इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए पथ निर्माण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राज्य सरकार ने इस परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी (व्यवहार्यता अध्ययन) के लिए 18.21 करोड़ की राशि को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। अध्ययन का उद्देश्य यह पता लगाना है कि भूमिगत मार्ग किन-किन इलाकों में व्यावहारिक होंगे। इसके तहत मिट्टी की जांच, भूजल स्तर, संभावित रूट अलाइनमेंट और तकनीकी चुनौतियों का विश्लेषण किया जाएगा। पूरी परियोजना के क्रियान्वयन और निगरानी का जिम्मा बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड (बीएसआरडीसीएल) को सौंपा गया है।

सर्वे कराकर डिटेल रिपोर्ट सौंपी जाएगी

विभागीय निर्देशों के अनुसार, सभी पहलुओं का सर्वेक्षण कर चालू वित्तीय वर्ष में फिजिबिलिटी स्टडी की विस्तृत रिपोर्ट सरकार को सौंपने का लक्ष्य है। रिपोर्ट के बाद कॉरिडोर के निर्माण की रूपरेखा और बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। शुरुआती चरण में राजधानी पटना के उन व्यस्ततम इलाकों को जोड़ा जाएगा। जहां रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, बिहारशरीफ, गयाजी, समस्तीपुर समेत राज्य के अन्य जिलों में भी सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए सर्वेक्षण और विकास कार्यों की समीक्षा की जा रही है।

शुभेंदु अधिकारी अपनाएंगे योगी मॉडल, गुजरात और आंध्र प्रदेश की नीतियों से बदलेगा बंगाल
नई  दिल्ली

पश्चिम बंगाल में सरकार की जिम्मेदारी संभालने के बाद शुभेंदु अधिकारी लगातार राज्य को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को अपने राज्य में लागू करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा गुजरात, आंध्र प्रदेश और हरियाणा के अनुभवों से सीख लेकर उनकी नीतियों को अपने राज्य में लागू करने की तैयारी में हैं। भाजपा सरकार यहां उन तौर-तरीकों को अपनाना चाहती है जिन्होंने दूसरी जगहों पर अच्छे परिणाम दिए हैं।

मई में मुख्यमंत्री की गद्दी संभालने के बाद ही शुभेंदु अधिकारी ने इसके संकेत दिए थे। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, "आइए हम अगले पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल को गुजरात जैसा बनाने का प्रयास करें। अगर पूरी तरह से नहीं तो कम से कम 50% लक्ष्य तो हासिल किया ही जाना चाहिए।"

औद्योगिक विकास के लिए गुजरात मॉडल

शुभेंदु अधिकारी की सरकार का सबसे अधिक ध्यान औद्योगिक विकास पर है। इसके लिए गुजरात मॉडल से सीख लेने की कोशिश की जा रही है। नई औद्योगिक प्रोत्साहन नीति पेश करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने संकेत दिया कि सरकार गुजरात के मॉडल की तर्ज पर सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लाएगी। आपको बता दें कि गुजरात ने लगभग दो दशक पहले ही इस मॉडल की शुरुआत की थी।

कैसा करता है यह मॉडल काम?

सिंगल-विंडो पोर्टल निवेशकों के लिए मुख्य माध्यम का काम करेगा। यह पोर्टल परियोजना की पूरी जानकारी देने, आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने, मंजूरियां दिलाने, सहायता प्रदान करने, शिकायतों का निवारण करने और निवेशकों को जरूरी सहयोग देने का काम करेगा। बंगाल में औद्योगिक निवेश के लिए एक और बड़ी बाधा जमीन की उपलब्धता है।

सरकार उद्योगों के लिए जमीन खरीदकर एक लैंड बैंक बनाने की योजना बना रही है। सरकार उत्तर प्रदेश, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में अपनाए जा रहे लैंड पूलिंग मॉडल का भी अध्ययन कर रही है। इस व्यवस्था के तहत, अलग-अलग मालिकों की जमीनों को एक साथ मिला दिया जाता है। इसके बदले में जमीन मालिकों को नीति के अनुसार विकसित जमीन का एक हिस्सा या मुआवजा मिलता है।

आंध्र प्रदेश से ग्रामीण विकास का सबक

शुभेंदु अधिकारी की सरकार 125-दिवसीय ग्रामीण रोजगार योजना वीबी जी-आरएएम-जी (VB G-RAM-G) को लागू करने के लिए आंध्र प्रदेश से सीख लेने की कोशिश कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत काम के दिनों के सृजन में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के बाद देश में दूसरे स्थान पर है। पश्चिम बंगाल का प्रदर्शन सबसे खराब राज्यों में से एक है। पश्चिम बंगाल सरकार ने विजयादशमी के अगले दिन पंचायत अधिकारियों का चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आंध्र प्रदेश भेजा। अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान इस प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के अधिकारियों से मुलाकात की और योजना के क्रियान्वयन को समझने के लिए कई इलाकों का दौरा किया।

अपराध के खिलाफ योगी मॉडल

पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था शुभेंदु अधिकारी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए नई सरकार उत्तर प्रदेश और गुजरात के मॉडल पर गौर कर रही है। शुभेंदु अधिकारी संगठित अपराध, महिलाओं के खिलाफ अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी और घुसपैठ के मामलों में जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाना चाहते हैं। वह योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियों के समान शासन चलाना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश ने 'उत्तर प्रदेश गैंगस्टर और असामाजिक गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' और 'उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम' लागू किए हैं। वहीं गुजरात ने अपने पुराने कानूनों में संशोधन करते हुए 2015 में 'गुजरात आतंकवाद और संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम' लागू किया था। बंगाल में सरकार ने 'पश्चिम बंगाल सार्वजनिक सुरक्षा और असामाजिक गतिविधि नियंत्रण विधेयक, 2026' पेश किया है। इसमें संगठित अपराध, आदतन अपराधियों और सार्वजनिक व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाली गतिविधियों से निपटने के लिए व्यापक शक्तियां देने का प्रस्ताव है।

पुलिस बल की संख्या बढ़ाना भी शुभेंदु अधिकारी सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पश्चिम बंगाल में प्रति एक लाख आबादी पर लगभग 105 पुलिसकर्मी हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 155 है। उन्होंने कहा, "अगले दो वर्षों में पुलिसकर्मियों की संख्या के मामले में बंगाल उत्तर प्रदेश से आगे निकल जाएगा।"

सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, अखिलेश यादव भी रहेंगे मौजूद
लखनऊ

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर एक अहम बैठक होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक के लिए 17 नवंबर की तारीख तय की गई है. इस दिन समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के बीच आमने-सामने की मुलाकात होगी. इस बैठक को आगामी चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए दोनों राजनीतिक दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर मंथन होगा।

सपा ने तैयार किया कांग्रेस का 'चुनावी डोजियर'

इस बीच बताया जा रहा है कि 'इंडिया' गठबंधन के तहत सीटों के तालमेल पर औपचारिक चर्चा शुरू होने से पहले ही सपा ने अपनी तैयारी मजबूत कर ली है. कांग्रेस की ओर से 403 विधानसभा सीटों में से 200 से अधिक सीटों पर दावेदारी पेश करते हुए ‘बराबर का साझेदार’ बनने की मांग की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने 2022 के चुनावी आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस की स्थिति का एक डोजियर तैयार किया है. सपा का रुख साफ है कि सीटों का बंटवारा केवल संख्या के बजाय उम्मीदवारों की ‘जीतने की क्षमता’ पर आधारित होना चाहिए।

बता दें, 2022 चुनाव में कांग्रेस ने कुल 403 में से 399 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे. कांग्रेस ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास और महाराजगंज की फरेंदा सीट पर जीत दर्ज की थी जबकि 4 सीटों पर वह दूसरे स्थान पर रही. 2022 में 399 सीटों में से 387 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई. कांग्रेस को पूरे राज्य में मात्र 21.51 लाख वोट मिले थे. यूपी की मात्र 46 सीटें ऐसी थीं जहां कांग्रेस 10,000 से अधिक वोट हासिल कर सकी।

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जनवरी 2026 से मिलेगा एरियर!
नई दिल्ली

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आठवें वेतन आयोग को लेकर एक अहम खबर सामने आई है। कर्मचारियों को नई वेतन व्यवस्था लागू होने और बढ़ी हुई सैलरी का इंतजार है। इस बीच राष्ट्रीय परिषद-संयुक्त परामर्शदात्री तंत्र (NC-JCM) के कर्मचारी पक्ष के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने एरियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि आठवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों और पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से एरियर मिलेगा। भले ही आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी हो, लेकिन एरियर की गणना इसी तारीख से की जाएगी। शिव गोपाल मिश्रा ने एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें जनवरी 2026 से एरियर मिलने का पूरा भरोसा है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी इस तारीख से एरियर भुगतान को लेकर अंतिम आदेश जारी नहीं किया गया है।

मई 2027 तक आ सकती है आयोग की रिपोर्ट

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) का गठन नवंबर 2025 में किया गया था। आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसके अनुसार आयोग मई 2027 तक अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप सकता है। रिपोर्ट मिलने के बाद केंद्र सरकार इसकी समीक्षा करेगी। इसके बाद सिफारिशों को मंजूरी देने और लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ और समय लग सकता है। ऐसे में यदि सरकार वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानती है, तो कर्मचारियों और पेंशनर्स को जनवरी 2026 से नई व्यवस्था लागू होने तक का एरियर मिल सकता है। इसमें दो साल से अधिक की अवधि भी शामिल हो सकती है। हालांकि, एरियर की वास्तविक अवधि सरकार के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगी।

सातवें वेतन आयोग में भी मिला था एरियर

कर्मचारियों को एरियर मिलने की उम्मीद के पीछे पिछले वेतन आयोग का उदाहरण भी है। सातवें वेतन आयोग ने नवंबर 2015 में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इसके बाद नई वेतन व्यवस्था जुलाई 2016 में लागू हुई थी। हालांकि, सातवें वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2016 रखी गई थी। इस कारण केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को छह महीने का एरियर दिया गया था।

इसी आधार पर कर्मचारी संगठनों को उम्मीद है कि आठवें वेतन आयोग में भी जनवरी 2026 से पिछली तारीख का लाभ दिया जाएगा। लेकिन इस बार रिपोर्ट और नई वेतन व्यवस्था लागू होने के बीच अधिक समय लगने की संभावना है। इसलिए एरियर की अवधि भी ज्यादा हो सकती है।

3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग, 18 हजार से 69 हजार हो सकती है न्यूनतम सैलरी

आठवें वेतन आयोग में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। यह वह गुणक है, जिसके आधार पर कर्मचारियों के मौजूदा मूल वेतन में बदलाव करके नया मूल वेतन तय किया जाता है।

शिव गोपाल मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारी संगठनों ने 3.833 फिटमेंट फैक्टर की मांग रखी है। अगर यह मांग स्वीकार होती है तो न्यूनतम मूल वेतन 18,000 रुपये से बढ़कर करीब 69,000 रुपये हो सकता है।

इसके अलावा कर्मचारी संगठनों ने सालाना वेतन वृद्धि की दर को भी मौजूदा 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव दिया है।

हालांकि, ये कर्मचारी संगठनों की मांगें हैं। आयोग ने अभी फिटमेंट फैक्टर या नई वेतन संरचना को अंतिम रूप नहीं दिया है।

सैलरी और पेंशन में कितनी होगी बढ़ोतरी?

आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission Update) से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी के साथ पेंशन में भी बदलाव होने की उम्मीद है। नए वेतनमान के आधार पर कर्मचारियों का मूल वेतन और पेंशन तय होगी। एरियर की राशि भी फिटमेंट फैक्टर, मौजूदा मूल वेतन, महंगाई भत्ते और सरकार की ओर से तय प्रभावी तारीख पर निर्भर करेगी।

खाटूश्यामजी में 20 नवंबर को मनेगा बाबा श्याम का जन्मोत्सव, लाखों भक्तों के लिए खास इंतजाम
खाटूश्यामजी

सुगंधित फूलों से महकता दरबार, लखदातार के जयकारों से गूंजते दर्शन मार्ग और आराध्य के जन्मोत्सव में शामिल होने की उमंग लिए लाखों श्रद्धालु…। बाबा श्याम के पाटोत्सव (जन्मोत्सव) पर 20 नवंबर को श्याम नगरी श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगेगी। इस उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुविधाओं के लिए श्री श्याम मंदिर कमेटी पुलिस व प्रशासन के समन्वय से तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि संपूर्ण मेले की व्यवस्थाओं की तैयारियां कमेटी की ओर से की जा रही हैं। दर्शन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और मेला डायवर्जन के अनुरूप लखदातार ग्राउंड, चारण ग्राउंड, 52 बीघा और सांवलपुरा पार्किंग में बैरिकेडिंग और टिन शेड की व्यवस्था की जा रही है। वाहनों को निर्धारित पार्किंग तक पहुंचाने के लिए संकेतक बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं।

रोशनी से दमकेंगे दरबार और दर्शन मार्ग

कमेटी मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र, पार्किंग और मुख्य दर्शन मार्गों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रहेगी। स्थायी व अस्थायी विद्युत कनेक्शन लिए गए हैं। बिजली कटौती के दौरान निर्बाध रोशनी के लिए 500 किलोवाट के दो तथा 125 किलोवाट का एक जनरेटर लगाया जाएगा। लखदातार ग्राउंड में 320 किलोवाट और 40 फीट मार्ग पर 45 व 42 किलोवाट के जनरेटर लगाए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए 15 लाख पानी के पाउच और 10 पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। सांवलपुरा व 52 बीघा पार्किंग में स्थायी सुलभ कॉम्प्लेक्स और बोरिंग से पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा। सभी प्रमुख मार्गों पर ध्वनि प्रसारण की व्यवस्था भी रहेगी।

280 कैमरों से निगरानी, 2200 सुरक्षाकर्मी संभालेंगे व्यवस्था

कमेटी व्यवस्थापक संतोष शर्मा ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में 280 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। व्यवस्था संभालने के लिए 2200 निजी सुरक्षा गार्ड और होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। तोरण गेट, अस्पताल चौराहा, मंदिर निकासी मार्ग और अलोदा तिराहे पर खोया-पाया केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

यातायात प्रबंधन के लिए पांच छोटी और एक बड़ी क्रेन की व्यवस्था रहेगी। अग्नि सुरक्षा के लिए चार दमकल वाहन मंगवाए गए हैं। चिकित्सा विभाग के सहयोग से अलग-अलग स्थानों पर पांच चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे, जहां नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। आपात स्थिति के लिए पांच एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

मावे का केक अर्पित कर भजनों से रिझाएंगे लखदातार को

जन्मोत्सव पर देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भक्त मावे का केक अर्पित कर भजनों से बाबा को रिझाएंगे। श्याम नगरी दुल्हन की तरह सजेगी। विशेष रूप से बाबा के दरबार को देवी-देवताओं की झांकियों, गुब्बारों और सुगंधित रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाएगा। आराध्य के जन्मोत्सव का उल्लास और भक्तों की सेवा का संकल्प इस आयोजन में साथ-साथ नजर आएगा।

भोपाल में गोवंश वध के आरोप पर हंगामा, बजरंग दल ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग
भोपाल.

राजधानी के जहांगीराबाद क्षेत्र में रविवार तड़के गोवंश वध के आरोप को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने शब्बन चौराहे पर प्रदर्शन किया और आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जहांगीराबाद थाने का घेराव कर धरना भी दिया।

तीन गायों के अवशेष मिलने का दावा

जानकारी के मुताबिक, रविवार तड़के करीब तीन से चार बजे के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता गोवंश काटे जाने की सूचना पर जहांगीराबाद के संबंधित इलाके में पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का दावा है कि मौके पर पांच गायें जीवित मिलीं, जबकि तीन गायों के अवशेष पड़े हुए थे। विरोध जताने के दौरान वहां विवाद की स्थिति बन गई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस दौरान उन पर हमला किया गया और उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।

चार लोगों पर लगाए आरोप, पुलिस कर रही जांच

संगठन के कार्यकर्ताओं ने अजहर अली, इमरान, आदिल और मुज्बील नामक व्यक्तियों पर इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। तीन संदिग्धों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किए जाने का दावा भी किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

जहांगीराबाद थाने में धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने बरामद अवशेषों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने, घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका तय करने तथा कार्यकर्ताओं पर हमले व वाहन में तोड़फोड़ के मामले में प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मौके से मिले अवशेषों की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले और आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

NCR में प्रदूषण फैलाने वाले 191 उद्योग 24 घंटे में होंगे बंद, भूपेंद्र यादव का सख्त आदेश
नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को सख्त रुख अपनाते हुए प्रदूषण फैला रहे ऐसे सभी 191 उद्योगों को 24 घंटे के भीतर बंद कराने के निर्देश दिए हैं, जिन्होंने पर्याप्त समय-सीमा दिए जाने के बाद भी न तो प्रदूषण रोधी उपकरण लगाए और न ही उसके वर्क आर्डर ही दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए बनाई गई योजनाओं के जमीनी अमल में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस देने सहित उनके खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने यह निर्देश एनसीआर राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों व अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में दिए। इसमें दिल्ली के मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, हरियाणा के मंत्री राव नरबीर सिंह व उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण कुमार सक्सेना भी शामिल हुए। पंजाब व राजस्थान के मंत्रियों ने इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

केंद्रीय मंत्री यादव इस बात से नाराज थे, जब वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सभी राज्यों व नगर निकायों ने अपने-अपने प्लान बनाए हैं तो फिर जमीनी स्तर पर सख्ती व समयबद्ध तरीके से पालन क्यों नहीं हो रहा है? उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से अमल कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रदूषण राज्यों की सीमाओं को नहीं मानता है, ऐसे में पूरे एनसीआर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को आपसी समन्वय के साथ लागू किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर्स के जरिए रियल टाइम निगरानी करने व नियमों के उल्लंघन के लिए फील्ड अधिकारियों की सीधी जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया।

राज्य सरकारों को निर्देश दिया कि वे हरियाणा के सात शहरों, उत्तर प्रदेश के चार शहरों व राजस्थान के चार शहरों के लिए सचिव स्तर के अधिकारियों को नामित करें। जिनकी जिम्मेदारी होगी कि वे फील्ड विजिट के जरिए प्रदूषण नियंत्रण उपायों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित कराएं और हर हफ्ते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को रिपोर्ट सौंपें।

आयोग से भी कहा गया कि वे अपना काम ठीक से न करने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करें और फिर भी लापरवाही दिखे तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराएं। इस बीच उन्होंने ग्रेप सहित बनाए गए एक्शन प्लान का सख्ती से पालन कराने को कहा। इनमें निर्माण कार्यों पर रोक, पुराने वाहनों को हटाना, सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने व कचरे को जलाने से रोकने आदि उपाय शामिल हैं।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, दूसरे राज्यों के हजारों नेता संभालेंगे मोर्चा
लखनऊ

भाजपा ने मिशन-2027 के लिए सूबे में माहौल गरमाने की तैयारी कर ली है। पार्टी प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए नेताओं की फौज उतारने जा रही है। इसका पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। संगठनात्मक क्षेत्र, कमिश्नरी, जिला और विधानसभा स्तर पर दूसरे राज्यों से आने वाले नेताओं को लगाया जाएगा। बंगाल, बिहार सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर पार्टी ने चुनावी तैयारियों की दृष्टि से दूसरे राज्यों के प्रदेश संगठन मंत्रियों को भी छह संगठनात्मक क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी जा रही है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। 20 नवंबर के बाद प्रदेश में यूपी के अलावा बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, आंध्र प्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों के नेता नजर आएंगे। इनमें मंत्री, वर्तमान और पूर्व सांसद तथा विधायक, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सहित हजारों की संख्या में अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। भाजपा ने चूंकि इस बार छह संगठनात्मक क्षेत्रों के हिसाब से अपनी चुनावी रणनीति तय की है। इस रणनीति को माइक्रो लेबल पर जमीन पर उतारने का जिम्मा पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह संभालेंगे।

छह क्षेत्रों में दूसरे राज्यों के संगठन महामंत्री लगेंगे

चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से छह क्षेत्रों में दूसरे राज्यों को संगठन महामंत्रियों को अस्थायी तौर पर लगाया गया है। इनमें मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री चंद्रशेखर, छत्तीसगढ़ के करमवीर सिंह, राजस्थान के अजय कुमार, महाराष्ट्र के सतीश धोंड, झारखंड के पवन साईं, आंध्र प्रदेश के संगठन मंत्री एन मधुकर को लगाया जा रहा है।

यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए संघ भी संभालेगा मोर्चा

यूपी की इस चुनावी मुहिम में संघ और उसके सभी सहयोगी संगठन भी पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली में झंडेलावान स्थित संघ मुख्यालय में आरएसएस और भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। सूत्रों की मानें तो कई घंटे चली इस उच्च स्तरीय बैठक में यूपी को लेकर चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ। छह राज्यों के संगठन महामंत्रियों की चुनावी भूमिका तय करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी कार्यक्रमों सहित अन्य मुद्दों पर मंथन होने की खबर है। यूजीसी के प्रावधानों और एसआईआर को लेकर विपक्षी नेरेटिव की काट के लिए संघ खुद मोर्चा संभालेगा।

पंजाब से पाकिस्तानी कनेक्शन वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक उड़ाने की थी साजिश
गुरदासपुर.

राजस्थान के श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर में 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रविवार को राजस्थान और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की पहचान देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर के रूप में हुई है। इनके अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और करीब 40 कारतूस बरामद करने का दावा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,  गत 3 नवंबर को राजस्थान के श्रीगंगानगर क्षेत्र में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे मार्ग पर गांव 50 जीबी के निकट रेलवे ट्रैक पर बम धमाका हुआ था।

कलानौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस मामले की जांच के दौरान राजस्थान पुलिस को पंजाब के सीमावर्ती गांवों से जुड़े कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद राजस्थान से आई पुलिस टीम ने गुरदासपुर जिले के थाना कलानौर के अंतर्गत पुलिस चौकी दोस्तपुर की पुलिस के सहयोग से गांव दोस्तपुर निवासी महकप्रीत कौर (24) पुत्री तरलोक सिंह और नजदीकी सीमावर्ती गांव चौड़ां कलां निवासी दविंदर सिंह पुत्र रविंदर सिंह को हिरासत में लिया।

बिहार में छठ घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 377 घाटों पर SDRF-NDRF की तैनाती
पटना

बिहार में छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य के संवेदनशील 377 छठ घाटों पर राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की तैनाती की गई है। इसके अलावा 12,806 घाटों पर स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों को प्रतिनियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर आपदा प्रबंधन विभाग और जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राज्य के 254 छठ घाटों पर एसडीआरएफ और 123 घाटों पर एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। इन टीमों को किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के लिए लगाया गया है।

एनडीआरएफ से लेकर गोताखोर तक तैनात

छठ के दौरान घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं। ऐसे में नदी और तालाबों में डूबने जैसी घटनाओं की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। स्थानीय गोताखोरों और आपदा मित्रों की तैनाती से जरूरत पड़ने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा सकेगी। आपदा प्रबंधन विभाग ने श्रद्धालुओं से घाटों पर सतर्कता बरतने की अपील की है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 0612-2294204 और 0612-2294205 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा आपातकालीन सहायता के लिए 1070 नंबर भी जारी किया गया है।

पटना में 103 गंगा घाटों की तैयारी पूरी

वहीं छठ महापर्व के लिए पटना के 90 गंगा घाट और 62 स्थायी-अस्थायी घाट पूरी तरह से तैयार हो गए हैं। पटना के दानापुर अनुमंडल से लेकर पटना सिटी अनुमंडल तक जिला प्रशासन के निर्देश पर कुल 103 गंगा घाटों की तैयारी की गई थी। इनमें से दानापुर में छह, पटना सदर में 37, पटना सिटी अनुमंडल में लगभग 80 घाट शामिल हैं। इनमें से 13 ऐसे घाट हैं, जहां छठ करना सुरक्षित नहीं माना गया। इन घाटों को जिला प्रशासन ने खतरनाक व अनुपयुक्त घाट घोषित कर दिया गया। यहां श्रद्धालु नहीं जाएं, इसके लिए इनकी घेराबंदी कर सुरक्षाकर्मियों की तैनातीकर दी गई है।

62 तालाबों को छठ के लिए तैयार किया

जिला प्रशासन व स्थानीय पूजा समितियों के माध्यम से 62 तालाबों को छठ के लिए तैयार किया गया है। इन घाटों के लिए बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मियों, स्वयंसेवक भी तैनात होंगे। सभी घाटों पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीम तैनात होगी। आपात स्थिति के लिए पीएमसीएच, आईजीआईएमएस, एम्स व गंगा के किनारे के सभी निजी अस्पतालों में बेड सुरक्षित रखे गए हैं।

जयपुर में 560 करोड़ से बनेगा एलिवेटेड रोड, ऊपर से दौड़ेगी मेट्रो
जयपुर

जयपुर शहर में सड़क और मेट्रो के लिए एक ही कॉरिडोर पर दो स्तर तैयार करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। झालाना बायपास से जगतपुरा तक प्रस्तावित 4.4 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रोड पर वाहन दौड़ेंगे, जबकि इसके ऊपर भविष्य में मेट्रो चलेगी। इसके लिए एलिवेटेड रोड के पिलर अभी से मेट्रो कॉरिडोर की जरूरतों के अनुरूप डिजाइन किए जाएंगे। इससे भविष्य में मेट्रो के लिए अलग से पिलर बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करीब 560 करोड़ रुपए की इस परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) दिसंबर तक तैयार करने का लक्ष्य है। राजस्थान मेट्रो की सहमति मिलने के बाद अब जेडीए ने डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है।

एलिवेटेड रोड जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल से जगतपुरा रेलवे ओवरब्रिज के बीच यातायात को सुगम बनाएगा। इसके बनने से जवाहर नगर बायपास चौराहा, झालाना तिराहा, संस्थान पथ तिराहा, मालवीय नगर औद्योगिक क्षेत्र तिराहा, अपेक्स सर्किल और बालाजी तिराहे पर वाहन चालकों को जाम से मुक्ति मिलेगी। जेडीए के सर्वे के अनुसार गांधी सर्किल की ओर से आने वाले करीब 70 प्रतिशत वाहन सीधे जगतपुरा की तरफ जाते हैं। जयपुर में नया एलिवेटेड रोड बनने से इन वाहनों को बीच के चौराहों पर नहीं रुकना पड़ेगा।

अरण्य भवन से महल रोड तक होगा एलिवेटेड रास्ता

प्रस्तावित एलिवेटेड रोड झालाना बायपास पर अरण्य भवन के पास से शुरू होकर महल रोड पर डी मार्ट के सामने उतरेगा। जगतपुरा से झालाना बायपास की ओर आने वाले वाहनों के लिए भी अलग एलिवेटेड मार्ग बनाया जाएगा, जो जगतपुरा आरओबी के आगे से शुरू होगा। बालाजी तिराहे पर जवाहर सर्किल की तरफ से आने वाले वाहनों के लिए भी एलिवेटेड रोड से जुडऩे का रास्ता बनाया जाएगा। इसी तरह जगतपुरा से संस्थान पथ और महल रोड से गांधी सर्किल की ओर जाने वाले वाहनों के लिए भी उतरने की व्यवस्था होगी।

शहर में पहले भी बन चुका है ऐसा कॉरिडोर

जयपुर में अजमेर रोड पर एलिवेटेड रोड के ऊपर मेट्रो का संचालन हो रहा है। वहीं, टोंक रोड पर दुर्गापुरा एलिवेटेड रोड के पिलर भी भविष्य में मेट्रो कॉरिडोर के निर्माण को ध्यान में रखकर छोड़े गए हैं।

एक नजर में परियोजना

अनुमानित लागत : 560 करोड़ रुपए

एलिवेटेड रोड की लंबाई : 4.4 किलोमीटर

प्रभावित यातायात जंक्शन : 6

डीपीआर तैयार करने का लक्ष्य : दिसंबर 2026

झारखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान को किया नमन
रांची

झारखंड में रविवार को 26वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने झारखंड को जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा का अनूठा संगम बताया. पीएम ने कहा कि यहां के घने जंगल, खूबसूरत झरने और ऐतिहासिक स्थल राज्य की अलग पहचान हैं.

खनिज और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि झारखंड में खनिज, ऊर्जा, हस्तशिल्प और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के परिश्रमी और प्रतिभाशाली लोग अपने संकल्प से झारखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिरसा मुंडा को किया नमन

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी जननायक के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया. बिरसा मुंडा की जयंती को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

15 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया था झारखंड

झारखंड का गठन 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर देश के 28वें राज्य के रूप में हुआ था. लंबे समय तक चले आंदोलन और अलग राज्य की मांग के बाद झारखंड अस्तित्व में आया. इस आंदोलन में आदिवासी समाज के साथ-साथ कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने अहम भूमिका निभाई. राज्य गठन के लिए 15 नवंबर की तारीख चुने जाने की खास वजह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है. झारखंड की पहचान उसकी जनजातीय संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी हुई है.

कौन थे धरती आबा बिरसा मुंडा?

भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को वर्तमान झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में हुआ था. उन्होंने अंग्रेजी शासन, शोषण और आदिवासियों की जमीन पर हो रहे कब्जे के खिलाफ आवाज उठाई. बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज को संगठित कर आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसे 'उलगुलान' यानी महान विद्रोह के नाम से जाना जाता है. उनका संघर्ष केवल अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ नहीं था, बल्कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा से भी जुड़ा था.

दुर्ग में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, 23 केंद्रों पर होगी खरीद
दुर्ग.

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ 5 नवंबर से होने जा रहा है। आगामी धान उपार्जन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज साइंस कॉलेज में नोडल अधिकारियों एवं समिति प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया को त्रुटिरहित, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बताया कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 23 धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 2 नवीन उपार्जन केंद्र शामिल हैं। जिले में धान खरीदी 5 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 जनवरी तक चलेगी। गिरदावरी एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भी पूरा किया जा चुका है। किसानों के हित में शासन द्वारा महत्वपूर्ण नीतिगत बदलाव किया गया है। इसके तहत यदि कोई किसान अपने कुल दर्ज रकबे के अनुपात में कम धान लेकर भी उपार्जन केंद्र पहुंचता है, तब भी उसे पूरे रकबे के आधार पर आदान सहायता की राशि प्रदान की जाएगी।

धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से पंजीकृत एवं फार्मर आईडी प्राप्त किसानों से निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप धान का उपार्जन किया जाएगा। धान में अधिकतम 7 प्रतिशत तक नमी स्वीकार्य होगी। खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली अपनाई जाएगी। इसके लिए मार्कफेड द्वारा फिंगरप्रिंट एवं आइरिस डिवाइस उपलब्ध कराई गई है। किसान 5 जनवरी तक की अवधि के लिए टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

एलन मस्क ने संभाला जेनसन हुआंग का पक्ष, Nvidia CEO की वापसी के लिए 43 हजार लोगों ने किए हस्ताक्षर
वाशिंगटन

जेनसन हुआंग के गुरुवार, 12 नवंबर को एनवीडिया (Nvidia) के बोर्ड मेंबर्स की मीटिंग के बाद CEO पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन अब फिर एक बार हुआंग को CEO बनाने की मांग तेज हो गई है।

जेनसन हुआंग के समर्थन में 43,000 से ज्यादा लोगों ने ओपन लेटर पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं हुआंग के समर्थन में टेस्ला और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क भी उतर आए हैं।

हुआंग के समर्थन में उतरे एलन मस्क

एलन मस्क ने जेनसन हुआंग के समर्थन में ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करते हुए उन्हें वापस Nvidia का CEO बनाने की मांग की है।

एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया, 'जेनसन को वापस लाने के लिए एक याचिका चल रही है और मैं भी इस पर हस्ताक्षर कर रहा हूं।'

हुआंग के समर्थन में जारी ओपन लेटर में बोर्ड से मांग की गई है कि जब तक किसी स्वतंत्र जांच के जरिए तथ्यों का पता नहीं चल जाता, तब तक हुआंग को उनके पद पर बहाल रखा जाए।

43 हजार लोगों ने साइन किया ओपन लेटर

जेनसन हुआंग सिर्फ एनवीडिया के सीईओ ही नहीं थे, बल्कि वो कंपनी के को-फाउंडर भी हैं। हुआंग ने 33 साल पहले जिस कंपनी की सह-स्थापना की थी, आज उन्हें उसी कंपनी के CEO पद से इस्तीफा देना पड़ा।

हुआंग के समर्थन में 43,000 लोगों ने ओपन लेटर साइन किया है। वहीं हुआंग के समर्थन में आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। यह पत्र 'स्टैंड विद जेन्सेन' (Stand with Jensen) नामक एक वेबसाइट पर मौजूद है, जिसे स्वयंसेवकों द्वारा चलाया जा रहा है।

वेबसाइट पर एक लाइव काउंटर है जो हर 30 सेकंड में अपडेट होता है। इसके अनुसार, हस्ताक्षर करने वालों में 2,980 एनवीडिया के मौजूदा कर्मचारी हैं, 454 पूर्व कर्मचारी हैं और 24,097 शेयरधारक हैं। बाकी 15,517 लोगों ने समर्थकों के रूप में हस्ताक्षर किए हैं।

अभियान चलाने वालों का कहना है कि इसे एनवीडिया या हुआंग का समर्थन प्राप्त नहीं है और लोगों ने अपनी जानकारी खुद दी है, जिसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एनवीडिया बोर्ड को लिखे ओपन लेटर में क्या मांगें?

ओपन लेटर पर हस्ताक्षर करने वालों का कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता है कि हुआंग को बिना किसी उचित प्रक्रिया के हटाया गया। उनका यह भी कहना है कि उन्हें ऐसा कोई सबूत नहीं दिखाया गया है जिससे साबित हो सके कि विवाद के केंद्र में मौजूद महिला एक जासूस थी।

पत्र में लिखा है, 'केवल शक या किसी से जुड़ाव होना, जेनसन के नेतृत्व को खत्म करने का पर्याप्त आधार नहीं है।' इस पत्र में तीन मांगें की गई हैं।

पहली मांग यह है कि हुआंग को CEO के पद पर बहाल किया जाए, या फिर कोई ठोस और सबूतों पर आधारित कारण बताया जाए कि उनके न रहने से एनवीडिया को क्या फायदा होगा।

दूसरी मांग एक स्वतंत्र जांच की है, जिसका दायरा और समय-सीमा स्पष्ट हो। साथ ही, कोई भी अंतिम फैसला लेने से पहले हुआंग को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिया जाना चाहिए।

तीसरी मांग यह है कि बोर्ड अपनी चिंताओं, अपने पास मौजूद सबूतों और इस बात के बारे में सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दे कि उसने कर्मचारियों और शेयरधारकों के हितों को कैसे तौला है।

झारखंड स्थापना दिवस पर 28 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, रिम्स-2 समेत कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास
रांची

झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार पूरे पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम हेमंत सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर 28 नवंबर को खेलगांव में आयोजित होगा, जिसमें लगभग आधा दर्जन बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास होगा।

इस कार्यक्रम में रांची के नगड़ी में स्थापित होनेवाले रिम्स-2, जामताड़ा मेडिकल कालेज सहित कई अन्य योजनाओं के शिलान्यास की तैयारी चल रही है। हालांकि इसपर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद लिया जाएगा।

वहीं, 18 नवंबर को होनेवाली राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में कुछ नई योजनाओं की स्वीकृति मिलेगी, जिनकी लांचिंग 28 नवंबर को होगी।

राज्य सरकार ने इस बार झारखंड स्थापना दिवस को पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत रविवार को सभी जिलों में 'स्वच्छता के लिए दौड़' कार्यक्रम के साथ इसकी शुरुआत होगी।

सुबह सात से आठ बजे तक आयोजित इस दौड़ का समापन छठ घाटों की साफ-सफाई से होगी। इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी उपायुक्तों को सौंपी गई है। रांची में इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हो सकते हैं।

इधर, 28 नवंबर को आयोजित होनेवाले मुख्य कार्यक्रम में सीबीएसई, आइसीएसई तथा जैक की 10वीं एवं 12वीं की इस वर्ष की परीक्षा के टापरों को पुरस्कृत किया जाएगा।

साथ ही झारखंड ओलिंपियाड तथा आइसीटी चैंपियनशिप के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आकांक्षा योजना से जेईई मेन्स तथा नीट-यूजी उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के टापरों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इस कार्यक्रम से मुख्यमंत्री कई सड़क परियोजनाओं का आनलाइन शिलान्यास व उद्घाटन भी करेंगे। इसे लेकर सभी जिलों से ऐसी परियोजनाओं की सूची मांगी गई है। साथ ही इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।

मोकामा टाल के किसानों को मिलेगी जलजमाव से राहत, 254 करोड़ की योजना पर तेजी से काम
पटना

मोकामा टाल क्षेत्र के किसानों को जलजमाव व बाढ़ की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में जल संसाधन विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

टाल क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण की 254.57 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित लागत वाली योजना के तहत चार प्रमुख पईनों के प्रवेश बिंदुओं पर एंटी फ्लड स्लूईस का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।

वहीं, हरोहर नदी में बालगूदर के निकट एंटी फ्लड स्लूईस-सह-रेगुलेटर का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। जल संसाधन विभाग ने योजना के तहत खनुआ सोता (पईन), डुमना सोता (पईन), गायघाट सोता (पईन) और लंगड़ी पईन के प्रवेश बिंदुओं पर एंटी फ्लड स्लूईस का निर्माण कराया गया है।

चार पईनों पर एंटी फ्लड स्लूईस का निर्माण पूरा

इनका निर्माण पूरा होने से टाल क्षेत्र में बाढ़ के पानी के प्रवेश और जल निकासी को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा हरोहर नदी में बालगूदर के समीप एंटी फ्लड स्लूईस-सह-रेगुलेटर बनाया जा रहा है।

दरअसल, मोकामा टाल क्षेत्र में जलजमाव और बाढ़ का पानी लंबे समय तक जमा रहने से किसानों को खेती में परेशानी होती है। खेतों से समय पर पानी नहीं निकलने के कारण फसलों की बुआई और उत्पादन प्रभावित होता है।

फसलों की पैदावार बढ़ने की उम्मीद

ऐसे में इस योजना के पूरा होने से जल के प्रवाह को नियंत्रित करने और जरूरत के अनुसार जल निकासी की व्यवस्था बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

योजना के कार्यान्वयन से टाल क्षेत्र में जल प्रबंधन की स्थिति सुधरेगी। इससे कृषि योग्य भूमि का बेहतर उपयोग हो सकेगा और फसलों की पैदावार बढ़ाने में भी सहायता मिलेगी।

खासकर टाल क्षेत्र के किसानों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। योजना के कार्यान्वयन से टाल क्षेत्र से पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र में कृषि उत्पादन बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा।

राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में निवेश के नाम पर जमीन लेने वालों पर सरकार सख्त, जारी होंगे नोटिस
जयपुर

राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में अब निवेश के नाम पर भू-खंड लेकर औद्योगिक गतिविधियां शुरू नहीं करने वाले आवंटियों पर सरकार सख्ती करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को अगले तीन माह में औद्योगिक भू-खंडों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने और आवंटन के छह माह के भीतर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कर संचालन शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, उपलब्ध बाकी भू-खंडों का आवंटन शीघ्र नीलामी के माध्यम से करने तथा पहले भू-खंड आवंटित होने के बावजूद औद्योगिक गतिविधियां शुरू नहीं करने वाले आवंटियों को नोटिस जारी करने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन के विकास, औद्योगिक निवेश और उपलब्ध संभावनाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। राजस्थान पत्रिका ने 12 जनवरी के अंक में पहले पेज पर ‘रिफाइनरी के पेट्रो जोन में सन्नाटा, मिलना था रोजगार, सब खाली हाथ’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर हकीकत बताई थी।

निष्क्रिय आवंटियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राजस्थान पेट्रोकेमिकल जोन में औद्योगिक भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया आगामी तीन माह में अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। आवंटन प्राप्त करने के छह माह के भीतर औद्योगिक इकाई की स्थापना एवं संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शेष उपलब्ध भूखंडों का आवंटन शीघ्र नीलामी के माध्यम से करने तथा पूर्व में भूखंड आवंटित होने के बावजूद औद्योगिक गतिविधियां प्रारंभ नहीं करने वाले आवंटियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक भूमि का उपयोग वास्तविक उत्पादन गतिविधियों के लिए हो तथा निवेश के नाम पर भूखंडों का अनावश्यक रूप से उपयोग लंबित नहीं रखा जाए।

रिफाइनरी के उत्पादों का प्रदेश में ही हो उपयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोकेमिकल जोन का विकास इस तरह किया जाए कि रिफाइनरी से मिलने वाले उत्पादों का उपयोग प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों में ही हो सके। बालोतरा में निवेशकों की बैठक आयोजित कर पेट्रोकेमिकल जोन में निवेश आकर्षित करने के निर्देश दिए गए। सीएम ने कहा कि रिफाइनरी से मिलने वाले बाय-प्रोडक्ट्स का लाभ स्थानीय उद्यमियों को मिलना चाहिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) अखिल अरोड़ा सहित निवेश संवर्धन ब्यूरो, राजस्थान औद्योगिक विकास एवं निवेश निगम, उद्योग विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।