ICICI बैंक के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार All Time High पर पहुंचा स्टॉक

Nov 17, 2026 - 15:15
 0  0
ICICI बैंक के शेयर ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार All Time High पर पहुंचा स्टॉक

मुंबई 
भारतीय बाजार फिलहाल पीछे मुड़कर देखने के मूड में नहीं है. खासकर बैंक निफ्टी का जोश हाई है. मंगलवार का दिन बैंक निफ्टी के लिए मंगल रहा. इंडेक्स ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. बैंक निफ्टी की इस तेजी में सबसे बड़ी भूमिका आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) की रही, इसी के साथ बैंक का शेयर भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है।  

मंगलवार के ICICI बैंक के शेयर एक्सचेंज (BSE) पर कारोबार के दौरान बैंक का शेयर 1,613.90 रुपये के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा, जिसने निवेशकों को मालामाल कर दिया. इस तेजी के साथ ही आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप बढ़कर 11.40 लाख करोड़ रुपये हो गया है. पिछले एक महीने ICICI बैंक के शेयर करीब 17 फीसदी भाग चुके हैं. 6 महीने में 28 फीसदी की तेजी आई है, और एक साल इस प्राइवेट ने निवेशकों को करीब 17 फीसदी रिटर्न दिया है। 

बैंक निफ्टी की ऐतिहासिक छलांग 
आईसीआईसीआई बैंक की इस ऐतिहासिक तेजी के पीछे पूरे बैंकिंग इंडेक्स का मजबूत प्रदर्शन है. बैंक निफ्टी पिछले करीब एक महीने में 11 प्रतिशत से अधिक की जोरदार छलांग लगा चुका है और 61,800 के पार रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, बैंकिंग शेयरों और विशेष रूप से आईसीआईसीआई बैंक में आई इस तेजी के पीछे कई कारण हैं. बैंक ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (Q2 FY27) में शानदार प्रदर्शन किया है. बैंक का समेकित शुद्ध मुनाफा (Consolidated Net Profit) सालाना आधार पर 22.3% बढ़कर 16,333 करोड़ रुपये और शुद्ध ब्याज आय (NII) 17.7% उछलकर 25,339 करोड़ रुपये रही है। 

बेहतर एसेट क्वालिटी 
बैंक के फंसे हुए कर्ज (NPA) में लगातार सुधार हो रहा है. ग्रॉस एनपीए घटकर 1.20% और नेट एनपीए महज 0.30% के निचले स्तर पर आ गया है, जो बैंक की मजबूत बैलेंस शीट को दर्शाता है। 

विदेशी निवेशकों (FII) की वापसी 
इस बीच भारतीय इक्विटी बाजारों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की खरीदारी फिर से बढ़ी है, जिसका बड़ा हिस्सा लार्ज-कैप बैंकिंग शेयरों में जा रहा है। 

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई का दबाव कम हुआ है, जिससे बाजार की धारणा को बल मिला है। 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0