पंजाब निकाय चुनाव: AAP ने 30 निकायों के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी

Nov 16, 2026 - 13:45
 0  0
पंजाब निकाय चुनाव: AAP ने 30 निकायों के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी

पटियाला.

आम आदमी पार्टी पंजाब ने शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं । पार्टी ने बाघा पुराना, धर्मकोट और पटियाला के विभिन्न वार्डों के लिए अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है।

यह सूची पार्टी के राज्य प्रभारी मनीष सिसौदिया और प्रधान अमन अरोड़ा के हस्ताक्षरों के साथ जारी की गई हैजारी की गई सूची के अनुसार बाघा पुराना नगर काउंसिल के लिए 14 वार्डों के प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है । इनमें वार्ड 1 से लखवीर कौर, वार्ड 2 से कुलवंत सिंह, वार्ड 3 से धर्मिंदर सिंह राखरा, वार्ड 4 से सरबजीत कौर, वार्ड 5 से कुलदीप कौर, वार्ड 6 से मनदीप कक्कर, वार्ड 8 से कमल कुमार, वार्ड 9 से सोनिया गुप्ता, वार्ड 10 से तरुण मित्तल, वार्ड 11 से रानी अरोड़ा, वार्ड 12 से सोनिया, वार्ड 13 से राजा घारू, वार्ड 14 से अमनदीप कौर और वार्ड 15 से पिरथी सिंह शामिल हैं.

धर्मकोट नगर काउंसिल के लिए वार्ड 1 से हरप्रीत सिंह रिकी, वार्ड 2 से गीता रानी, वार्ड 3 से गुरमेल सिंह, वार्ड 4 से गुरमेल कौर, वार्ड 7 से अमृतपाल सिंह, वार्ड 9 से गुरमीत सिंह मखीजा और वार्ड 13 से सुखविंदर कौर के नाम शामिल हैं। इनमें वार्ड 4 से मनदीप विर्दी, वार्ड 6 से जसबीर गांधी, वार्ड 12 से जगदीप जग्गा, वार्ड 14 से गुरकिरपाल सिंह, वार्ड 15 से परविंदर कौर, वार्ड 16 से जसवंत सिंह, वार्ड 22 से गीतिका राजिंदर राजू, वार्ड 26 से कुलवंत ललका और वार्ड 28 से हरिंदर कोहली मैदान में उतारे गए हैं. राज्य चुनाव आयोग ने पटियाला नगर निगम सहित तीन स्थानीय निकायों के कुल 52 वार्डों में दोबारा चुनाव कराने का कार्यक्रम घोषित किया हुआ है। इसके तहत पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों, बाघापुराना नगर काउंसिल के 15 वार्डों और धर्मकोट नगर काउंसिल के सात वार्डों में 28 नवंबर को मतदान होगा। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा।

राज्य चुनाव आयोग की ओर से गुरुवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवार 13 नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। 14 नवंबर को बैंक अवकाश, 15 नवंबर को रविवार और 16 नवंबर को राजपत्रित अवकाश होने के कारण इन तीन दिनों में नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसके बाद 17, 18 और 19 नवंबर को नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 नवंबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 21 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक अपने नाम वापस ले सकेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0