छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी तक होंगी आयोजित

Nov 18, 2026 - 21:15
 0  0
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से 20 जनवरी तक होंगी आयोजित

रायपुर

 छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर द्वारा वर्ष 2027 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा के नियमित विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं (Practical Exams) और प्रायोजना कार्यों (Project Works) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। मंडल के निर्देशानुसार, ये परीक्षाएं 01 जनवरी से 20 जनवरी 2027 के बीच प्रदेश की सभी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में प्रायोगिक परीक्षा संपन्न होंगी।

प्राचार्यों को निर्देश जारी, वेबसाइट पर उपलब्ध हैं विस्तृत दिशा-निर्देश

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस संबंध में राज्य के सभी मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। प्रायोगिक परीक्षा के सुचारू संचालन और अन्य तकनीकी औपचारिकताओं से जुड़ी विस्तृत जानकारी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट  www.cgbse.nic.in पर अपलोड कर दी गई है। विद्यालयों और विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-सीमा के भीतर अपनी प्रायोगिक परीक्षाओं और प्रोजेक्ट कार्यों से जुड़ी समस्त तैयारियां पूरी कर लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0