एसएसआर-2027 की समीक्षा एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों के संबंध में सीईओ MP ने दिशा निर्देश दिए

Nov 18, 2026 - 21:15
 0  0
एसएसआर-2027 की समीक्षा एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों के संबंध में सीईओ MP ने दिशा निर्देश दिए

भोपाल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने प्रदेश के समस्त जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SSR-2027) की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्न निर्देश दिए गए -
18-19 वर्ष के नए मतदाताओं का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए।
प्रत्येक जिले में BLO एवं BLAs की बैठकें और निर्धारित कैंप आयोजित किए जाएं।
दावे एवं आपत्तियों का 15 दिवस की समय-सीमा में निराकरण किया जाए।
ERO द्वारा BLO के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं एवं स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन किया जाए।
ERO डेटा की प्रतिदिन समीक्षा तथा मोबाइल नंबरों का क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए।
प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में SSR-2027 के कार्यों को समय-सीमा में व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0