दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले

Nov 21, 2026 - 16:45
 0  0
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने KBC में रचा इतिहास, अमिताभ बच्चन ने लगाया गले

अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 18 को पहला करोड़पति मिल गया है. जलगांव के भूषण ठाकरे ने 1 करोड़ रुपये जीतकर बड़ा मुकाम हासिल किया है. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या वो 7 करोड़ रुपये भी जीत पाएंगे?

केबीसी को मिला पहला करोड़पति
सोनी टीवी ने शो का नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है. वीडियो में भूषण 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस पड़ाव को पार करने पर अमिताभ बच्चन उन्हें खुशी से गले लगाते हुए नजर आए.

अमिताभ बच्चन के सामने भूषण ने अपने माता-पिता के संघर्षों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि उनके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं. जबकि उनकी मां बीमार रहती हैं और उन्हें कई सर्जरी से गुजरना पड़ा. भूषण का कहना है कि माता-पिता की कुर्बानियां उनके लिए हमेशा प्रेरणा रहीं. वो अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराना चाहते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वो पिछले डेढ़ साल से घर नहीं जा पाए हैं.

भावुक हुए भूषण
अमिताभ बच्चन संग अपने संघर्षों पर बात करते हुए भूषण बोले- सर मैं UPSC की तैयारी कर रहा हूं. पिछले डेढ़ साल से अपने घर नहीं जा पाया हूं. मेरे पिताजी मजदूरी करते थे. उन्होंने मुझे बहुत मेहनत से पढ़ाया है. मैं उनकी आंखों में अपने लिए गर्व देखना चाहता हूं.

सबसे खास बात ये है कि भूषण करोड़पति बनने वाले केबीसी सीजन 18 के पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं. उन्होंने 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने खुशी से खड़े होकर गले लगाकर बधाई दी. भूषण की जीत पर अमिताभ बच्चन भी काफी खुश नजर आए.

जीत पाएंगे 7 करोड़?
प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन, भूषण से 7 करोड़ रुपये का सवाल पूछते हैं. अब वो 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर इतिहास रचते हैं या नहीं...ये देखने वाली बात होगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0