Apple ने लॉन्च किया AI Health ऐप, हेल्थ सेक्टर में ChatGPT को देगा टक्कर?

Nov 17, 2026 - 11:15
 0  0
Apple ने लॉन्च किया AI Health ऐप, हेल्थ सेक्टर में ChatGPT को देगा टक्कर?

 नई दिल्ली 

Apple ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Apple Health AI Usage Study है. इसके लिए AI हेल्थकेयर कंपनी OpenEvidence के साथ पार्टनरशिप की है। 

हाल ही के दिनों में AI चैटबॉट उन लोगों के बीच में काफी पॉपुलर हो रहे हैं, जो अपनी सेहत से संबंधित जानकारी AI हासिल करना चाहते हैं. ऐसे में Apple का ऐप भी मददगार साबित हो सकता है. अब सवाल आता है कि क्या Apple का AI हेल्थ ऐप ChatGPT को टक्कर दे पाएगा। 

ChatGPT मेकर OpenAI ने हाल ही में जानकारी शेयर की थी कि हर सप्ताह  चैटबॉट से करीब 30 करोड़ हेल्थ संबंधित सवाल पूछे जाते हैं. अब Apple समझना चाहता है कि यह कैसे काम करता है और इसको सुरक्षित तरीके से कैसे पूरा किया जा सकता है।  .

Apple का कहना है कि यह ऐप स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के जवाब केवल भरोसेमंद मेडिकल रिसर्च के आधार पर देगा. इसके लिए यूजर्स के हेल्थ मेट्रिक्स और मेडिकल रिकॉर्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, लेकिन इसके लिए यूजर्स को परमिशन देनी होगी. फिलहाल यह ऐप अमेरिकी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। 

कौन लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर पाएंगे  
स्टडी में शामिल होने वाले यूजर्स के लिए कम से कम उम्र 21 साल होनी चाहिए. इसके अलावा उनके पास iPhone 15 या उससे अपग्रेड मॉडल होना चाहिए. फोन में iOS26 या उससे ऊपर का वर्जन होना चाहिए और उसमें ऐपल इंटेलीजेंसी फीचर ऑन होना चाहिए। 

ऐपल AI ऐप कैसे काम करेगा? 
Apple के लेटेस्ट ऐप के आने के बाद यूजर्स ChatGPT या Claude की तरह ही अपनी सेहत से जुड़े सवालों को टाइप कर सकते हैं. इसके बाद ऐप डेली हेल्थ संबंधित सवालों को आसान और समझने लायक जवबा देने की कोशिश करेगा। 

गौर करने वाली बात यह है कि ये जवाब द न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसन, JAMA और नेचर जैसे प्रमुख मेडिकल पब्लिकेशन के विश्वनीय क्लिनिकल डेटा पर आधारित हैं. यूजर्स चाहें तो इस ऐप को अपने ऐपल हेल्थ डेटा से भी कनेक्ट कर पाएंगे। 

ऐप यूजर्स को तैयारी करने में मदद करेगा
Apple का कहना है कि यह ऐप यूजर्स को डॉक्टर के पास जाने से पहले बेहतर तैयारी करने में मदद कर सकता है. अगर किसी शख्स को कोई गंभीर स्वास्थ्य संबंधित समस्या है, तो ऐप उसको संबंधित डॉक्टर या हेल्थकेयर प्रोवाइडर के बारे में जानकारी देगा. साथ ही यूजर्स ऐप से मिले जवाबों को रेट कर पाएंगे और अपना फीडबैक भी दे सकेंगे. इस स्टडी की मदद से ऐपल को ऐसे भरोसेमंद टूल बनाने में मदद मिलेगी, जो लोगों की सेहत से जुड़े सवालों के जवाब दे सकेगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0