पंजाब से पाकिस्तानी कनेक्शन वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक उड़ाने की थी साजिश

Nov 15, 2026 - 13:45
 0  1
पंजाब से पाकिस्तानी कनेक्शन वाले दो आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक उड़ाने की थी साजिश

गुरदासपुर.

राजस्थान के श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर में 50 जीबी के पास रेलवे ट्रैक पर हुए विस्फोट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रविवार को राजस्थान और पंजाब पुलिस के संयुक्त अभियान में पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों की पहचान देवेंद्र सिंह और महकदीप कौर के रूप में हुई है। इनके अन्य साथियों को भी हिरासत में लिया गया है और मामले की आगे की जांच चल रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और करीब 40 कारतूस बरामद करने का दावा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक,  गत 3 नवंबर को राजस्थान के श्रीगंगानगर क्षेत्र में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे मार्ग पर गांव 50 जीबी के निकट रेलवे ट्रैक पर बम धमाका हुआ था।

कलानौर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इस मामले की जांच के दौरान राजस्थान पुलिस को पंजाब के सीमावर्ती गांवों से जुड़े कुछ संदिग्धों के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद राजस्थान से आई पुलिस टीम ने गुरदासपुर जिले के थाना कलानौर के अंतर्गत पुलिस चौकी दोस्तपुर की पुलिस के सहयोग से गांव दोस्तपुर निवासी महकप्रीत कौर (24) पुत्री तरलोक सिंह और नजदीकी सीमावर्ती गांव चौड़ां कलां निवासी दविंदर सिंह पुत्र रविंदर सिंह को हिरासत में लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0