खैरागढ़ में सरपंच ने अपने ही वोट से बचाई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल

Nov 19, 2026 - 17:15
 0  1
खैरागढ़ में सरपंच ने अपने ही वोट से बचाई कुर्सी, अविश्वास प्रस्ताव हुआ फेल

खैरागढ़.

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव कंवर में सरपंच के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव मतदान में आवश्यक बहुमत हासिल नहीं कर सका। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मतदान में सोमवार को सरपंच के पक्ष में 6 मत पड़े, जबकि अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 5 मत मिले।

इस तरह एक मत के अंतर से अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और वर्तमान सरपंच अपनी कुर्सी बचाने में सफल रहे। जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत के पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए खैरागढ़ एसडीएम कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की टीम गठित की। सोमवार को टीम की उपस्थिति में ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। मतदान में ग्राम पंचायत के सभी 10 वाडॉँ के पंचों के साथ सरपंच ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 11 मत डाले गए। मतगणना में सरपंच के पक्ष में 6 और अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 5 मत प्राप्त हुए। निर्धारित बहुमत नहीं मिलने के कारण अविश्वास प्रस्ताव खारिज हो गया।

पीठासीन अधिकारी ने की पुष्टि
मतदान प्रक्रिया के दौरान पीठासीन अधिकारी के रूप में उपस्थित तहसीलदार नेहा ध्रुव ने बताया कि सरपंच के खिलाफ पंचों द्वारा एसडीएम कार्यालय में अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन प्रस्तुत किया गया था। प्रशासन ने नियमानुसार पूरी प्रक्रिया संपन्न कराते हुए सोमवार को मतदान कराया। इसमें सरपंच के पक्ष में 6 तथा अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 5 मत प्राप्त हुए। परिणामस्वरूप अविश्वास प्रस्ताव गिर गया और वर्तमान सरपंच का ‘पद बरकरार रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0