शासकीय माध्यमिक विद्यालय ओडपुरा में डाँ अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

Jul 27, 2026 - 23:25
 0  0
शासकीय माध्यमिक विद्यालय ओडपुरा में डाँ अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर किया नमन

शासकीय-माध्यमिक-विद्यालय-ओडपुरा-में-डाँ-अब्दुल-कलाम-जी-की-पुण्यतिथि-पर-किया-नमन

ग्वालियर 

शासकीय माध्यमिक विद्यालय ओडपुरा घाटीगाँव ग्वालियर पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति,भारत रत्न, मिसाइल मैन एवं वैज्ञानिक डाँ ए पी जे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक  लक्ष्मी नारायण जाटव ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि  डाँ अब्दुल कलाम जी का पूरा नाम अबुल पकीर जेनुलाउद्दीन अब्दुल कलाम था उनका जन्म तमिलनाडु के रामेश्वरम में 15 अक्टूबर 1931को एक साधारण परिवार हुआ था वे भारत के एक महान वैज्ञानिक थे उन्होंने भारत के लिए अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलों का आविष्कार कर भारत को रक्षा के क्षेत्र में आत्म निर्भर बनाया इसलिए वे मिसाइल मैन के नाम से भी जाने जाते है वे सन 2002 में भारत के 11 वे राष्ट्रपति बने जिन्हे जनता का राष्ट्रपति भी कहा जाता था भारत के इस महान वैज्ञानिक को उनकी अद्वितीय क्षमता, अनेक वैज्ञानिक शोध कार्यो के लिए भारत सरकार ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया, 27 जुलाई 2015 को 83 साल की उम्र में डाँ अब्दुल कलाम जी का शिलोंग मेघालय भारत में अचानक देहांत हो गया था उनकी पुण्यतिथि पर शा मा वि ओडपुरा के सभी बच्चों एवं स्टाफ ने उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर सादर नमन किया इस अवसर पर सरदार जोगा सिंह, शक्ति वाल्मीक, प्रधानाध्यापक लक्ष्मी नारायण जाटव, शिक्षक राकेश धाकड, बाबूलाल मांझी, अजय थौराठ, मती मीरा पाल, मती कृष्णादेवी, मती संगीता सिंह एवं छात्रों में सरोज गुर्जर, काजल राजपूत, वंशिका पाल, मोहिनी,विवेक पाल, प्रशांत गुर्जर, अभिषेक, मनोज, विक्की,रविंद्र, अंजलि, जतिन, गुलशन आदि उपस्थित रहें!
   

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0