पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि सभा आयोजित

Jul 14, 2026 - 14:00
 0  1
पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की जयंती पर विधानसभा में पुष्पांजलि सभा आयोजित

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कैलाश जोशी की जयंती के अवसर पर आज मंगलवार को मध्यप्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में विधानसभा सचिवालय की ओर से पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा मंत्री प्रहलाद पटेल ने स्वर्गीय जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर स्वर्गीय कैलाश जोशी के सुपुत्र दीपक जोशी सहित अन्य परिजन, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पुष्पांजलि सभा में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा तथा विधानसभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी स्वर्गीय जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0