मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू, अगले 4 दिन कमजोर रहेगी बारिश; कई जिलों में तेज धूप के आसार

Sep 29, 2026 - 10:32
 0  2
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई शुरू, अगले 4 दिन कमजोर रहेगी बारिश; कई जिलों में तेज धूप के आसार

मध्य प्रदेश में अब दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर शुरू होने वाला है। प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान किसी सक्रिय मानसूनी सिस्टम के बनने के संकेत नहीं हैं। इसके चलते बारिश की गतिविधियों में कमी आने और कई इलाकों में तेज धूप निकलने की संभावना है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

मौसम केंद्र के अनुसार, बुधवार-गुरुवार से मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी शुरू होने के संकेत हैं। सबसे पहले उज्जैन और ग्वालियर संभाग से मानसून विदा हो सकता है। इसके बाद धीरे-धीरे प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी मानसून के लौटने की संभावना है।

मंगलवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने और तेज धूप निकलने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बुधवार से प्रदेश के बड़े हिस्से में धूप का असर बढ़ने लगेगा। 2 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम साफ और धूप वाला रहने का अनुमान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0