Mumbai Coastal Road Accident: BMW हादसे में तीन की मौत, एक युवक गंभीर; सुबह 5:20 बजे हुआ हादसा

Sep 20, 2026 - 10:23
 0  3
Mumbai Coastal Road Accident: BMW हादसे में तीन की मौत, एक युवक गंभीर; सुबह 5:20 बजे हुआ हादसा

मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा 20 सितंबर की सुबह करीब 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, एक BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कथित तौर पर तेज रफ्तार के कारण चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद कार में सवार चारों लोगों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे में दो मृतकों की पहचान

BMC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, नायर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मृतकों की पहचान शनाय गजल (21) और धीरिया सेठ (17) के रूप में की है। इसके अलावा करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक को भी मृत घोषित किया गया।

वहीं, करीब 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे नायर अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

तेज रफ्तार के कारण नियंत्रण खोने का आरोप

पुलिस के अनुसार, हादसा रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी। लोटस जेट्टी के पास कथित तेज रफ्तार के चलते चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0