दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

Jul 25, 2026 - 19:55
 0  0
दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

दुर्ग-की-सेल-महारत्न-का-दमदार-प्रदर्शन,-पहली-तिमाही-में-₹1,636-करोड़-का-मुनाफा

भिलाई.

महारत्न कम्पनी सेल ने शुक्रवार को पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम घोषित कर दिया। कम्पनी ने नए वित्त वर्ष की शानदार शुरुआत की है। कार्मिकों ने कम्पनी को कर पूर्व 2159 करोड़ और कर पश्चात 1636 करोड़ का शुद्ध लाभ दिलाया है।

बीएसपी ने 7485 करोड़ रुपए का सर्वाधिक रेवेन्यू अर्जित करने के बाद भी 838 करोड़ लाभ के साथ तीसरे स्थान पर रहा। राउरकेला ने सर्वाधिक 857 करोड़, बोकारो ने 844 करोड़ और दुर्गापुर ने 168 करोड़ लाभ कमाया। सेल ने 30 जून, 2026 को समाप्त हुई तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिए। कम्पनी ने पहली तिमाही में 4.76 मिलियन टन क्रूड स्टील, 4.16 मिलियन टन का विक्रय किया। ऑपरेशन से 26246 करोड़ रेवेन्यू अर्जित किया जबकि ब्याज, कर, मूल्यहास और ऋण चुकाने से पहले की कमाई रुपया करोड़ 4,356 है। अप्रत्याशित वस्तुएं और कर से पहले का लाभ रुपया करोड़ 2,303 है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0