कर्नाटक के विजयपुरा में तड़के आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई में था केंद्र

Sep 30, 2026 - 14:22
 0  3
कर्नाटक के विजयपुरा में तड़के आया 3.5 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई में था केंद्र

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (KSNDMC) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 दर्ज की गई। भूकंप बुधवार तड़के 2 बजकर 4 मिनट पर आया।

KSNDMC के मुताबिक, भूकंप का केंद्र बसवाना बागेवाड़ी से करीब 3.9 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। इसकी गहराई जमीन के अंदर लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

भूकंप के झटके केंद्र से करीब 50 से 60 किलोमीटर के दायरे में महसूस किए जाने की संभावना बताई गई है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की आशंका नहीं जताई गई है।

KSNDMC ने लोगों से घबराने की अपील नहीं की है और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0