Rahul Gandhi Indore Visit: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा और रोजगार पर होगी चर्चा

Sep 19, 2026 - 12:29
 0  9
Rahul Gandhi Indore Visit: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी, शिक्षा और रोजगार पर होगी चर्चा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार, 19 सितंबर को इंदौर पहुंचे हैं। वह कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रदेश के छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम क्षेत्रीय पार्क के सामने स्थित आईडीए मैदान में आयोजित किया जा रहा है, जिसे ‘भारत जोड़ो मैदान’ नाम दिया गया है।

कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर छात्रों के साथ चर्चा प्रस्तावित है। ‘छात्रों की गूंज’ के तहत इससे पहले कोटा, देहरादून, प्रयागराज और पुणे में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

सुरक्षा के किए गए व्यापक इंतजाम

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश, मंच, निगरानी, पार्किंग, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन निकासी को लेकर आयोजकों के लिए कई शर्तें तय की गई हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, राहुल गांधी इंदौर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से रेडिसन होटल जाएंगे और इसके बाद कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

कार्यक्रम को लेकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं। आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा और यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0