Rozgar Mela: PM मोदी आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 45 जगहों पर होगा कार्यक्रम

Sep 19, 2026 - 11:56
 0  1
Rozgar Mela: PM मोदी आज 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 45 जगहों पर होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 20वें रोजगार मेले के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51 हजार से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित भी करेंगे।

45 स्थानों पर एक साथ आयोजित होगा रोजगार मेला

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, देशभर में 45 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इनमें शामिल होने वाले नवनियुक्त युवाओं को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।

नए कर्मचारी भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत कई अन्य विभाग शामिल हैं।

अब तक 12.75 लाख युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

PMO के बयान के अनुसार, 20वें रोजगार मेले के साथ विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके होंगे।

सरकार के अनुसार, रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और देश की विकास प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0