भगवान अग्रसेन की महाआरती बनी सामाजिक जागरण का माध्यम-डाॅ. रश्मि अग्रवाल

Aug 2, 2026 - 20:44
 0  142
भगवान अग्रसेन की महाआरती बनी सामाजिक जागरण का माध्यम-डाॅ. रश्मि अग्रवाल

सर्वजन प्रांतीय अग्रवाल महासभा ने महाआरती की जजमानी

भोपाल 02 अगस्त 2026

भोपाल। अग्रवाल समाज के आराध्य देव भगवान अग्रसेन महाराज एवं कुलदेवी माता महालक्ष्मी की नियमित महाआरती का क्रम निरंतर जारी है। रविवार को आयोजित 29वीं महाआरती में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज की महिला, पुरुष, युवा एवं बच्चों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता कर भगवान अग्रसेन एवं माता महालक्ष्मी का पूजन-अर्चन एवं महाआरती की। सर्वजन प्रांतीय अग्रवाल महासभा ने महाआरती की जजमानी की।

महाआरती के दौरान भक्ति एवं श्रद्धा का वातावरण बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने समाज की सुख-समृद्धि, एकता एवं सर्वकल्याण की कामना की। आयोजनकर्ता ने बताया कि नियमित महाआरती का उद्देश्य समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं एवं आदर्शों से जोड़ना तथा युवा पीढ़ी में धार्मिक एवं सामाजिक संस्कारों का विकास करना है।

इस अवसर पर सर्वजन प्रांतीय अग्रवाल महासभा की अध्यक्ष डाॅ. रश्मि अग्रवाल ने कहा कि भगवान अग्रसेन की महाआरती सामाजिक जागरण का माध्यम बन रहीं है। अग्रवाल समाज सदैव भगवान अग्रसेन के जीवन को आत्मसात कर त्याग, सेवा, समानता, सहयोग एवं मानवता का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज को संगठित एवं सशक्त बनाया जा सकता है। नियमित महाआरती के माध्यम से समाज में धार्मिक जागरूकता के साथ-साथ आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और सेवा की भावना भी निरंतर बढ़ रही है।

डाॅ. रश्मि अग्रवाल ने कहा कि भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर शेड निर्माण कराए जाने एवं साफ-सफाई की सुचारू व्यवस्था की जाना चाहिए। इसके लिए शासन-प्रशासन को शीघ्र ही पत्र भी दिया जाएगा। 

महाआरती में सर्वजन प्रांतीय अग्रवाल महासभा की उपाध्यक्ष रमा अग्रवाल, महामंत्री आशा गुप्ता, जिला अध्यक्ष रचना अग्रवाल, एवं दीपाली अग्रवाल, गीता गर्ग, आशा गुप्ता, रचना अग्रवाल, रीना अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, महेन्द्र, अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, मुकेश गोयल, नितिन गुप्ता, विनीत अग्रवाल, कैलाश चंद अग्रवाल, रवि गोयल, धीरज अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शुभ अग्रवाल, निशा गुप्ता, विनीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0