विशेष

मिजोरम में शोर मचाया, तो वोट नहीं:चर्च तय करता है चुनाव के नियम; नो हॉन्किंग पॉलिसी, इसलिए लाउडस्पीकर पर प्रचार नहीं

तारीख 17 अक्टूबर। कांग्रेस लीडर राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए मिजोरम की राजधानी आइजोल में थे। स्कूटी पर बैठे और सड़कों पर निकल गए। राहुल की वजह से भीड़ जुटी, शोर हुआ, और ये बात लोगों को पसंद नहीं आई। मिजोरम कांग्रेस को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी।

पार्टी के मीडिया इंचार्ज मैथ्यू एंटनी बताते हैं, ‘राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की तरह यहां रैली की। चर्च के सपोर्ट वाली बॉडी मिजोरम पीपुल्स फोरम, यानी MPF ने इसकी आलोचना की थी, इसलिए मिजोरम कांग्रेस ने माफी मांगी।

खबरें और भी हैं...