खेल

भारत Vs न्यूजीलैंड सेमीफाइनल:रोहित वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले खिलाड़ी, गेल का रिकॉर्ड तोड़ा;

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है।

टीम ने 7 ओवर में बिना नुकसान के 61 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

रोहित शर्मा ने इस पारी में 4 छक्के जमा चुके हैं। उन्होंने तीसरा छक्का जमाते ही वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। रोहित के नाम वर्ल्ड कप में 51 छक्के हो गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (49 छक्के) का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित का यह तीसरा वर्ल्ड कप है। इससे पहले उन्होंने 2015 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारत को रिप्रजेंट किया है।

भारत-न्यूजीलैंड मैच का स्कोरकार्ड

भारत-न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के रोचक फैक्ट और रिकॉर्ड

  • रोहित शर्मा ने मौजूदा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले बल्लेबाज हैं। वे इस सीजन में 28 छक्के जमा चुके हैं। रोहित ने पिछले मुकाबले में ग्लेन मैक्सवेल के 22 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है।

खबरें और भी हैं...