देश

महिला CEO ने गोवा में बेटे की हत्या की:4 साल के बच्चे का शव लेकर बेंगलुरु रवाना हुई; होटल रूम में खून मिलने से खुलासा

बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी की CEO ने गोवा के एक होटल में अपने 4 साल के बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बैग में भरकर टैक्सी से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई। गोवा पुलिस की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। उसके बैग से बेटे की बॉडी बरामद हुई है।

महिला की पहचान 39 साल की सूचना सेठ के रूप में की गई है। वह स्टार्टअप कंपनी माइंडफुल AI लैब की फाउंडर और CEO है। सूचना 6 जनवरी को गोवा के सोल बनयान ग्रांडे होटल में अपने बेटे के साथ आई थी। सोमवार (8 जनवरी) को उसने होटल से चेक-आउट किया था।

सूचना ने बेटे का मर्डर क्यों किया, पुलिस ने इसकी वजह नहीं बताई है। कहा जा रहा है कि पति से तलाक की वजह से उसने यह कदम उठाया। सूचना मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है। वह बेंगलुरु में रहती थी। उसके एक्स हसबैंड केरल के रहने वाले हैं। वह फिलहाल इंडोनेशिया में हैं। गोवा पुलिस ने उन्हें भारत बुलाया है।