विशेष

लग्जरी लाइफ-विजय देवरकोंडा 28 लाख की घड़ी पहनते हैं:हैदराबाद में 15 करोड़ रुपए का आलीशान बंगला, प्राइवेट जेट से चलते हैं 13 घंटे पहले

 

 

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फरवरी में सगाई करने वाले हैं। हालांकि अभी कपल की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। विजय और रश्मिका एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। विजय लव लाइफ और एक्टिंग के अलावा अपने लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। हैदराबाद में उनका 15 करोड़ रुपए का बंगला है। वे उन गिने-चुने एक्टर्स में शामिल हैं, जिनके पास खुद का जेट है।

आज लग्जरी लाइफ में बात विजय देवरकोंडा की …

हैदराबाद के पॉश इलाके जुबिली हिल्स में विजय का एक बंगला है, जिसे उन्होंने 15 करोड़ में खरीदा था। इस बंगले में वे परिवार के साथ रहते हैं। महेश बाबू, चिरंजीवी और अल्लू अर्जुन जैसे एक्टर्स विजय के पड़ोसी हैं।

विजय के घर के एंट्रेंस पर लकड़ी का बड़ा गेट लगा हुआ है, जो घर को रॉयल लुक देता है। घर को ब्राउन और वाइट थीम पर डिजाइन किया गया है।

 

घर में एंट्री के बाद एक पोर्च है, जहां पेड़-पौधे और कुछ फर्नीचर हैं। विजय और उनकी फैमिली अक्सर इस एरिया में डॉग के साथ खेलते नजर आते हैं।

घर के लिविंग रूम की दीवारों पर सिंपल वाइट कलर की पेंटिंग है। इस कमरे में फर्नीचर के साथ एक्टिविटीज के लिए स्पेस छोड़ा गया है। यहां देवरकोंडा अक्सर फन एक्टिविटी करते हैं। बंगले में एक स्पेशल बालकनी है। जहां विजय दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करते हैं। इसे टैरेस गार्डन जैसा लुक दिया गया है। यहां बड़े-बड़े काउच भी लगे हैं।

विजय के इस घर में एक ड्रिकिंग रूम भी हैं, जहां वे अक्सर चिल करते हुए देखे जाते हैं। इस रूम को वुडन फ्लोर के साथ ब्लैक एस्थेटिक्स थीम पर डिजाइन किया गया है।

 

घर में एक स्पेशल फैमिली रूम है। इस कमरे में बैठकर उनकी फैमिली क्वालिटी टाइम स्पेंड करती है। कमरे के इंटीरियर को क्यूबिकल लुक दिया गया है।

ट्रैवलिंग के लिए खुद का प्राइवेट जेट

विजय देवरकोंडा उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं, जिनके पास खुद का प्राइवेट जेट है। वे पेरेंट्स और छोटे भाई आनंद देवरकोंडा के साथ अक्सर इसी जेट में ट्रिप पर जाते हैं। वे जेट में मौज-मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं।

 

प्राइवेट जेट में विजय। उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लाइगर के रिलीज से पहले इसे खरीदा था। पहली बार इस जेट में सवार होकर उनका परिवार तिरुपति के वेंकटेश मंदिर गया था।

गुड वाइव्स ओनली कैफे के मालिक हैं विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा और उनके भाई आनंद ने एक कैफे और फूड रेस्टोरेंट में भी इन्वेस्ट किया है। गुड वाइव्स ओनली नाम का कैफे हैदराबाद के गच्चिबावली एरिया के खाजागुडा में है। इस रेस्टोरेंट को खास तरीके से डिजाइन किया गया है, जो यहां आने वाले गेस्ट को कम्फर्ट और रिलेक्स फील करवाता है।

 

मॉर्डन फर्नीचर और एस्थेटिक इंटीरियर वाले इस कैफे में गेस्ट अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

विजय महंगी कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास Volvo xc90 कार है, जिसकी कीमत करीब 85 लाख रुपए है। इसकी गिनती सबसे सुरक्षित कारों में होती है। इसके अलावा उनके पास रेंज रोवर और BMW 5 सीरीज की लग्जरी कारें भी हैं।

खबरें और भी हैं...