विशेष

रामलला ने पहने 5 किलो सोने के आभूषण:हाथ-पैर में कड़ा, कमर में करधनी; एक हाथ में सोने का धनुष, दूसरे में बाण

 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। सिंहासन पर विराजमान हो गए हैं। 5 साल के बालक रूप में विराजमान रामलला का सोने के आभूषणों से श्रृंगार देख लोग भाव-विभोर हो गए। ट्रस्ट सूत्रों के मुताबिक, 200 किलो की प्रतिमा को 5 किलो सोने के जेवरात पहनाए गए हैं। नख से ललाट तक भगवान जवाहरातों से सजे हुए हैं। रामलला ने सिर पर सोने का मुकुट पहना है।

मुकुट में माणिक्य, पन्ना और हीरे लगे हैं। बीच में सूर्य अंकित हैं। दायीं ओर मोतियों की लड़ियां हैं। वहीं, कुंडल में मयूर आकृतियां बनी हैं। इसमें भी सोना, हीरा, माणिक्य और पन्ना लगा है। ललाट पर मंगल तिलक है। इसे हीरे और माणिक्य से बनाया है। कमर में रत्न जड़ित करधनी है। इसमें छोटी-छोटी पांच घंटियां भी लगाई हैं। दोनों हाथों में रत्न जड़े कंगन हैं। बाएं हाथ में सोने का धनुष और दाहिने में सोने का बाण है।

 

दोनों हाथ और पैर में सोने का कड़ा
भगवान के दोनों हाथ और दोनों पैर में सोने का कड़ा है। दाहिने हाथ के अंगूठे में एक अंगुठी है। रामलला के चरणों में सोने की माला से सजा कमल है। भगवान के सामने खेलने के लिए चांदी से बने खिलौने रखे हैं। इनमें झुनझुना, हाथी, घोड़ा, ऊंट, खिलौना गाड़ी है।

लखनऊ में तैयार हुए आभूषण
राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, रामलला के आभूषणों को अध्यात्म रामायण, वाल्मिकी रामायण, श्रीरामचरिमानस और आलवंदार स्तोत्र का अध्ययन करके तैयार किया गया है। भगवान बनारसी कपड़े की पीतांबर धोती और लाल रंग के अंगवस्त्रम में सुशोभित हैं।

इन पर सोने की जरी और तारों का काम किया गया है। इसमें वैष्णव मंगल चि‌न्ह- शंख, पद्म, चक्र और मयूर अंकित हैं। रामलला के आभूषण लखनऊ में तैयार हुए हैं। जबकि वस्त्र को दिल्ली के डिजाइनर ने तैयार किया है।

देखिए ग्राफिक्स...

गर्भगृह में तीन मूर्तियां स्थापित
गर्भगृह में तीन मूर्तियां स्थापित की गई हैं। पहली- मुख्य मूर्ति है, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। दूसरी- चांदी की मूर्ति है। जो चल है। तीसरी- मूर्ति वह है, जो अस्थाई मंदिर में रखी गई थी।

कृष्ण शैली में है रामलला की मूर्ति
रामलला की मूर्ति कृष्ण शैली में बनी हुई है। जिसे कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाई है। योगीराज ने प्रतिमा को एक ही पत्थर से बनाया है। यानी, पत्थर को कहीं जोड़ा नहीं गया है। मूर्ति में श्रीराम के साथ ही विष्णु जी के दसों अवतारों के भी दर्शन होंगे। मूर्ति के ऊपरी हिस्से में ऊँ, पद्म, चक्र, सूर्य, गदा, शंख और स्वस्तिक के चिह्न भी बनाए गए हैं।

 

18 जनवरी की शाम को सामने आई थी आधी कवर प्रतिमा
18 जनवरी को गर्भगृह के आसन में रखे जाने के बाद रामलला की पहली तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर में भगवान की आधी प्रतिमा कपड़े से कवर की हुई थी। चेहरे पर पीले रंग का कपड़ा बंधा हुआ था। जबकि नीचे सफेद रंग का कपड़ा बंधा हुआ था। इसके बाद 19 जनवरी को रामलला की दूसरी तस्वीर सामने आईं। ये वर्कशाप की तस्वीरें थीं। इस तस्वीर में मूर्ति में धनुष-बाण नहीं लगाया गया था। आंख पर पट्‌टी बंधी हुई थी।

 

रामलला को गर्भगृह के आसन पर विराजित किया गया। तह तस्वीर उस वक्त की है।

 

रामलला की आंखों को पीले कपड़े से ढंका गया। यह 19 जनवरी की दोपहर सामने आई थी।

रामलला की 3 प्रतिमाएं बनवाई गई थीं
अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह के लिए रामलला की 3 प्रतिमाएं बनवाई गई थीं। तीनों की लंबाई 51-51 इंच है। तीनों प्रतिमाओं में कमल आसन पर विराजमान रामलला के 5 साल के बाल स्वरूप को दर्शाया गया। इसमें से एक प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई। बाकी की दो प्रतिमाएं राम मंदिर के अलग-अलग फ्लोर पर स्थापित होंगी।

 

यह फोटो कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज की है। वह भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे हैं।

दो प्रतिमाएं काले पत्थर और एक संगमरमर की है
दो प्रतिमाएं दक्षिण के कलाकारों (गणेश भट्ट और अरुण योगीराज) ने बनाईं, जबकि एक राजस्थान के सत्यनारायण पांडेय ने बनाई है। दक्षिण की मूर्तियां काले पत्थर की हैं। सत्यनारायण पांडेय की बनाई प्रतिमा संगमरमर की है।

ये भी पढ़ें..

प्राण प्रतिष्ठा में सेलिब्रिटी:मुकेश-नीता अंबानी, अमिताभ, रजनीकांत शामिल हुए; मूर्तिकार योगीराज बोले- मैं सबसे भाग्यशाली

 

अयोध्या के राम मंदिर में सोमवार 22 जनवरी को तय मुहूर्त पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। इसमें दिग्गज बिजनेसमैन, बॉलीवुड और साउथ के कई सेलिब्रिटीज और संत पहुंचे। कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, मुकेश अंबानी और पत्नी नीता, अनिल अंबानी और साउथ के स्टार चिरंजीवी-रामचरण शामिल हुए। बाबा रामदेव बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री के साथ दिखे। यहां पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं...